सच्ची कहानी पर बनी 10 एपिसोड की इस सीरीज ने मचाया तहलका, IMDb पर 9.2 रेटिंग; थ्रिलर देख हिल जाएगा माथा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो अपनी दमदार कहानी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे. यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है.

Scam 1992 The Harshad Mehta Story
1 / 5

आप भी वीकेंड पर घर बैठे ओटीटी पर मूवी या सीरीज देखने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज से रुह-बरू कराएंगे, जो एक सच्ची घटना पर बनाई गई है. इस सीरीज में आपको कोई बड़ा स्टार नजर नहीं आएगा. फिर भी यह सीरीज दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब साबित हुई है. इस सीरीज में काम करने के बाद प्रतीक गांधी रातों रात सुर्खियों में आ गए थे.

विज्ञापन

स्कैम 1992 सीरीज

स्कैम 1992 सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘स्कैम 1992’ है. यह वेब सीरीज 9 अक्टूबर 2020 को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. यह सीरीज आज भी ओटीटी पर काफी ज्यादा सर्च की जाती है. सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था.

विज्ञापन

स्कैम 1992 सीरीज ओटीटी रिलीज

स्कैम 1992 सीरीज ओटीटी रिलीज3 / 5

‘स्कैम 1992’ वेब सीरीज देश में हुए सबसे चर्चित शेयर बाजार घोटाले की कहानी पर बनाई गई है. सीरीज में एक्टर प्रतीक गांधी ने स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की भूमिका निभाई है. सीरीज में प्रतीक के अलावा हेमंत खेर, शादाब खान और श्रेया धन्वंतरि अहम भूमिका में नजर आए थे.

स्कैम 1992 सीरीज कहानी

स्कैम 1992 सीरीज कहानी4 / 5

‘स्कैम 1992’ सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी. इस सीरीज में आपको 1992 में हुए वित्तीय घोटाले को दिखाया गया है, जिसने पूरे देश में ही हलचल मचा दी थी. इस सीरीज में आपको हर्षद मेहता की कहानी देखने को मिलती है, जो एक सामान्य परिवार से आता है. लेकिन शेयर बाजार में तेजी से ग्रो करने और ‘बिग बुल’ बनने के सफर को दिखाया गया है.

विज्ञापन

स्कैम 1992 सीरीज आईएमडीबी रेटिंग

स्कैम 1992 सीरीज आईएमडीबी रेटिंग5 / 5

यह सीरीज 10 एपिसोड की है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखने का प्लान बना सकते हैं. 'स्कैम 1992' को IMDb पर 9.2 की काफी शानदार रेटिंग दी गई है. आप इसे वीकेंड पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन