
1 / 8
पंजाबी से लेकर हिंदी तक में अपनी गायिकी का लोहा मनवा चुके सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अक्सर अपनी गायिकी को लेकर चर्चा में हैं. वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गए हैं. लेकिन इस बार वह फराह खान के चलते हेडलाइन्स में आ गए हैं. दरअसल, फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह हाल ही में मीका सिंह के घर अपने कुक दिलीप कुमार के साथ पहुंचीं.
मीका सिंह ने फराह खान को कराया हाउस टूर

2 / 8
इस दौरान का वीडियो फराह खान ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इसमें मीका सिंह के दिल्ली स्थित 100 एकड़ में फैले फार्महाउस को देखा जा सकता है. इसमें सिंगर उन्हें अपने आशियाने की सैर करवाते नजर आते हैं. इस दौरान प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और एक शानदार आउटडोर किचन देखने के लिए मिलता है. (Photo- Mika Singh/Instagram)
मीका सिंह ने बताई जर्नी

3 / 8
फराह खान को भव्य फार्महाउस का टूर देने के साथ ही मीका सिंह उन्हें अपनी सिंगिंग जर्नी, जीवन की कहानियां और कुछ मजेदार पल के साथ ही किस्से बताए. मीका अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे. उनको म्यूजिक का शौक था. (Photo- Mika Singh/Instagram)
कीर्तन गाते थे मीका सिंह

4 / 8
सिंगर बताते हैं कि वो भी बहुत कीर्तन करते थे. इस दौरान उन्होंने बड़े भाई दलेर मेहंदी (फेमस गायक) के बारे में भी जिक्र किया और बताया कि वो भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे. वह कहते हैं कि उनके जैसे पंजाब में जितने भी गायक हैं उन्हें म्यूजिक की तालिम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है. उनका मानना है कि सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं. (Photo- Mika Singh/Instagram)
दलेर सिंह का भी किया जिक्र

5 / 8
मीका सिंह ने बताया कि दलेर मेहंदी के बीच करीब 10-12 साल का फर्क है. इसके बाद उन्होंने अपने हिट गानों का भी जिक्र किया और बताया कि इसमें 'सावन में लग गई आग', 'तेनु मैं लव करदा', 'जुम्मे दी रात', 'आज की पार्टी', 'आंख मांरे' और 'मौजा ही मौजा' जैसे गाने शामिल हैं. (Photo- Mika Singh/Instagram)
मीका सिंह की नेटवर्थ

6 / 8
बहरहाल, अब अगर मीका सिंह की नेटवर्थ के बारे में बता की जाए तो वह 414 करोड़ रुपये के मालिक हैं. उनके पास एक दो नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के अनुसार 99 घर बताए जाते हैं. इतना ही नहीं, वह उनके पास 100 एकड़ में फैला फार्महाउस भी है. (Photo- Mika Singh/Instagram)
लग्जरी लाइफ जीते हैं मीका सिंह

7 / 8
मीका सिंह आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके पास Lamborghini Gallardo, Porsche Panamera, Range Rover Autobiography, Mercedes-Benz GLS 350D, Ford Mustang और Hummer H3 / Hummer H2 (कस्टम) जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. (Photo- Mika Singh/Instagram)
लाइव परफॉर्मेंस के लिए इतने लेते हैं पैसे

8 / 8
वह एक गाने के लिए करीब 10 लाख रुपये फीस लेते हैं और लाइव परफॉर्म करने के लिए 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. उन्हें किसी शादी में गाने के लिए 1.5 करोड़ तक दिए जाते हैं. (Photo- Mika Singh/Instagram)