क्या Shraddha Kapoor ने बढ़ा दी अपनी फीस, Eetha के लिए चार्ज किए इतने करोड़?

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है?

Shraddha Kapoor
1 / 7
Shraddha Kapoor. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर2 / 7

फिल्म 'ईठा' में श्रद्धा कपूर ने विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाया है. ये फिल्म विठाबाई की जीवनी पर आधारित बायोपिक है. इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने करोड़ों रुपये की फीस ली है.

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई फीस

श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई फीस3 / 7

फ्री प्रेस जर्नल की एक खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने आने वाली फिल्म 'ईठा' के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दी है. इससे पहले फिल्म 'स्त्री 2' के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये और 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए 7 करोड़ रुपये मिले थे.

कब होगी रिलीज

कब होगी रिलीज4 / 7

फिल्म 'ईठा' की बात करें तो ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी साम्रज्ञी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 7

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अहम किरदार निभाया है. बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम 'ईठा' पर आपत्ति जताई है.

फिल्म के नाम पर आपत्ति

फिल्म के नाम पर आपत्ति6 / 7

उनका कहना है कि ये नाम विठाबाई के सम्मान और विरासत के साथ न्याय नहीं करता. उनकी मांग है कि फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' होना चाहिए. इतना ही नहीं बल्कि विठाबाई नारायणगावकर के बेटों (कैलाश और राजेश) और पोते (मोहित) ने भी NCP की इस मांग का समर्थन किया है कि फिल्म में असली नाम का इस्तेमाल होना चाहिए.

विज्ञापन

अनंत वी जोशी ने क्या कहा

अनंत वी जोशी ने क्या कहा7 / 7

इस फिल्म में काम कर रहे अभिनेता अनंत वी जोशी ने इस विवाद पर कहा कि फिल्म का नाम सीधे तौर पर ना रखने का फैसला भविष्य की कानूनी या बाकी दिक्कतों से बचने के लिए लिया गया था, लेकिन अगर परिवार को आपत्ति नहीं है, तो असली नाम रखने से फिल्म और भी भरोसेमंद लगेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन