Shehnaaz Gill की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री? क्या वाकई Raghav Juyal को कर रहीं डेट?

Shehnaaz Gill Raghav Juyal Dating Rumour: इंटरनेट पर नए कपल काफी ट्रेंड कर रहे हैं. यह और कोई नहीं बल्कि शहनाज गिल और राघव जुयाल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Shehnaaz Gill And Raghav Juyal Dating
1 / 6
Shehnaaz Gill And Raghav Juyal Dating

बता दें कि दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टी नहीं की है. हाल ही में दोनों के एक साथ स्पॉट किया गया, जहां शहनाज राघव का हाथ कसके पकड़े हुए हैं. यह तस्वीर सामने आते ही लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं.  

विज्ञापन

शहनाज और राघव का रिश्ता

शहनाज और राघव का रिश्ता2 / 6

शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस के बाद से उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है. अब खबरें आ रही हैं कि उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार आया है. उनका नाम राघव जुयाल से जुड़ रहा है. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

शहनाज की पिछली जिंदगी

शहनाज की पिछली जिंदगी3 / 6

शहनाज गिल को सबसे ज्यादा प्यार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मिला था. बिग बॉस में दोनों की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया. लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज की जिंदगी बिल्कुल बदल गई. उन्होंने इस दर्द से बचने के लिए खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया. उन्होंने लगातार कई फिल्मों और शोज में काम किया. आज शहनाज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है.

दोबारा प्यार की हुई एंट्री

दोबारा प्यार की हुई एंट्री4 / 6

शहनाज ने इस दौरान खुद को हील किया. अब लग रहा है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में दोबारा प्यार लौट आया है. राघव जुयाल के साथ उनके पहले दोस्ती वाले संबंध थे. वे कई इवेंट्स में साथ नजर आए. लेकिन अब मीडिया की खूफिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि ये दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो ने मचाया बवाल

वीडियो ने मचाया बवाल5 / 6

शहनाज और राघव की एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है. हाल ही में राघव और शहनाज को एक इवेंट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ स्पॉट किया गया. सभी एक साथ बाहर निकल रहे थे. लेकिन इस दौरान राघव और शहनाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, शहनाज ने राघव का हाथ कसकर पकड़ रखा था, जैसे कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हों.

क्या वाकई कर रहे डेट?

क्या वाकई कर रहे डेट?6 / 6

बता दें कि शहनाज गिल और राघव जुयाल ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है. यह सिर्फ अभी रूमर्स ही हैं. बता दें कि यह सब तब शुरू हुआ जब दोनों सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) में एक साथ नजर आए थे. फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी देखी गई थी. अब दोनों के डेटिंग की खबरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन