जादूई पेंसिल से जो चाहो, वो पाओ...आज भी Millennials का फेवरेट है ये 4 सीजन वाला टीवी शो, 26 साल पहले दूरदर्शन पर हुआ था लॉन्च

Shaka Laka Boom Boom TV Show: दूरदर्शन पर कई ऐसे टीवी शोज आए हैं, जो Millennials आज भी याद करते हैं. ऐसा ही एक टीवी शो था, जिसने 90s और 2000s में पैदा हुए बच्चों का बचपन संवारा है. आज भी इस समय के लोग इस खास शो को खूब याद करते हैं, जिसमें सिर्फ एक पेंसिल के जादू ने लोगों का खूब मनोरंजन किया.

Shaka Laka Boom Boom TV show
1 / 8
Shaka Laka Boom Boom TV show

दूरदर्शन पर कई ऐसे टीवी शोज आए हैं, जो Millennials आज भी याद करते हैं. ऐसा ही एक टीवी शो था, जिसने 90s और 2000s में पैदा हुए बच्चों का बचपन संवारा है. आज भी इस समय के लोग इस खास शो को खूब याद करते हैं, जिसमें सिर्फ एक पेंसिल के जादू ने लोगों का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन

दूरदर्शन के मशहूर टीवी शोज

दूरदर्शन के मशहूर टीवी शोज2 / 8

दूरदर्शन में 90s और 2000s के दौर में कई मशहूर टीवी शो आते थे, जिसको आज भी Millennials खूब याद करते हैं. ऐसा ही एक टीवी शो था, जिसमें पेंसिल से कुछ भी ड्रॉ करके उसे असलियत में पाया जा सकता है. यह भरोसा ना करने वाली बात है, लेकिन इस शो का सबसे मजेदार हिस्सा यही था.

विज्ञापन

नॉस्टेल्जिया में ले जाने वाला टीवी शो

नॉस्टेल्जिया में ले जाने वाला टीवी शो3 / 8

यह शो 15 अक्तूबर 2000 को दूरदर्शन पर आना शुरू हुआ, जिसमें एक छोटा लड़का अपनी जादुई पेंसिल से कुछ भी बनाकर अपना विश पूरी कर सकता था. यह कॉन्सेप्ट बच्चों का खूब पसंद आया.

4 सीजन बने यादगार

4 सीजन बने यादगार4 / 8

इस पूरे शो में पूरे 4 सीजन थे. पहले सीजन में लड़के की जादुई पेंसिल मिली. दूसरे सीजन में लड़के ने इस जादुई पेंसिल का इस्तेमाल किया. तीसरे सीजन में मैजिक लेक और जादुई दुनिया जैसा कॉन्सेप्ट दिखाया गया और फिर चौथे सीजन में शो का शानदार अंत हुआ.

विज्ञापन

कौन सा है ये शो?

कौन सा है ये शो?5 / 8

यह दूरदर्शन का काफी चर्चित शो है, जिसका नाम है- शाका लाका बूम बूम. इस शो में इस छोटे लड़के का नाम है संजू, जिसकी जादुई पेंसिल ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया. इसमें चाइल्ड कलाकारों की एक्टिंग ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया.

संजू और उसकी गैंग

संजू और उसकी गैंग6 / 8

इस टीवी शो में संजू और उसकी गैंग के कई बच्चे फैंस थे. किंशुक वैद्य यानी संजू के साथ झुमरी, पारू, डमरू, और करुणा (हंसिका मोटवानी) की वह टोली आज भी लोगों के दिमाग में छपी हुई है. यह ग्रुप आज भी बच्चों को अपना बचपन याद दिलाता है.

विज्ञापन

पेंसिल चोर का खौफ

पेंसिल चोर का खौफ7 / 8

इस शो में विलेन पेंसिल चोर होता है, जिसे उस जादुई पेंसिल के बारे में सारी जानकारी है. पेंसिल चुराने के लिए आने वाले 'कैलेच' (Kaala Chor) का डर उस समय हर बच्चे के मन में होता था. इस शो के फैंन्स को इस चोर के बारे में जरूर पता होता है.

कहां देखें ये मजेदार शो?

कहां देखें ये मजेदार शो?8 / 8

अगर आज के समय में आप इस शो को दोबारा देखना चाहते हैं तो यह मजेदार शो आपको Jio Hotstar पर मिलेगा. इस शो को 7.5 IMDb रेटिंग मिली है. आज भी कई Millennials इस शो के बारे में बात करके अपने पुराने दिनों को याद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन