300 करोड़ की लागत, मगर 6700 करोड़ की कमाई, दिल दहला देने वाली है 2017 की ये हॉरर फिल्म, सुन्न पड़ जाएगा दिमाग

Best Horror Psychological Thriller: कुछ लोगों को लगता है कि वे खतरनाक से खतरनाक हॉरर फिल्में देख सकते हैं. अगर आप उन्हीं लोगों में से एक है. तो इस फिल्म को देखने का चैलेंज आप खुद लें. इसकी हॉरर कहानी आपका खून जमा सकती है.

scariest movie IT
1 / 7
scariest movie IT

हॉरर फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म सबसे खतरनाक डरावनी मूवी है, जिसके खौफनाक सीन्स देखकर आपकी आत्मा बाहर निकल आएगी. इसने सिर्फ लोगों को डराया ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस में कमाई भी बंपर की.  

विज्ञापन

2017 की सबसे खतरनाक हॉरर फिल्म

2017 की सबसे खतरनाक हॉरर फिल्म2 / 7

साल 2017 में आई अभी तक की सबसे खतरनाक हॉरर फिल्म 'इट' (It) ने पूरी दुनिया को डरा दिया था. फिल्म ने लोगों को प्रभावित करने के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रिकॉर्ड सेट किया था. आइए जानते हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या खास था, जिसकी वजह से ये इतनी हिट हुई.

विज्ञापन

'इट' (It) की खासियत

 'इट' (It) की खासियत3 / 7

यह फिल्म स्टीफन किंग की मशहूर किताब पर बनी है. सिर्फ 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 6700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा गई. यह हॉरर फिल्म इतनी डरावनी है कि देखते समय दिल की धड़कन बढ़ जाती है और दिमाग सुन्न पड़ जाता है.

क्या है 'इट' (It) की कहानी?

क्या है 'इट' (It) की कहानी?4 / 7

फिल्म की कहानी एक छोटे शहर डेरी में घूमती है. वहां बच्चे गायब होने लगते हैं. असल में एक भयानक जोकर पेनीवाइज इन बच्चों को अपना शिकार बनाता है. पेनीवाइज हर 27 साल बाद जागता है और बच्चों का डर खाकर जिंदा रहता है. सात दोस्त मिलकर इस जोकर से लड़ने का फैसला करते हैं. ये बच्चे 'लूजर्स क्लब' कहलाते हैं. फिल्म में दोस्ती, डर और हिम्मत की कहानी है.

विज्ञापन

पेनीवाइज जोकर क्यों इतना डरावना?

पेनीवाइज जोकर क्यों इतना डरावना?5 / 7

पेनीवाइज का चेहरा देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वह मुस्कुराता है लेकिन उसकी मुस्कान में मौत छिपी है. वह बच्चों के सबसे बड़े डर को पहचान लेता है और उसी रूप में आ जाता है. कभी कोई औरत बन जाता है, कभी कोई जानवर. बिल से निकलकर बच्चों पर हमला करता है. फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जिन्हें देखकर लोग चीख पड़ते हैं. अंधेरे, खून और अजीब आवाजों से भरी यह फिल्म रात में अकेले देखने लायक नहीं है.

2017 की 'इट' (It) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2017 की 'इट' (It) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 7

महज 35 मिलियन डॉलर (करीब ₹300-334 करोड़) के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए दुनियाभर में 719 मिलियन डॉलर (करीब ₹6,700 करोड़ से अधिक) का रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया था. यह सिनेमा इतिहास की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

फिल्म की मजेदार स्टार कास्ट और रेटिंग

फिल्म की मजेदार स्टार कास्ट और रेटिंग7 / 7

फिल्म को समीक्षकों से बेहद शानदार रिव्यूज मिले. 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म को 7.3 IMDb रेटिंग मिली है. डायरेक्टर Andy Muschietti ने इसमें शानदार स्टार कास्ट चुनी है. इसमें आपको जेडेन मार्टेल, सोफिया लिलिस, फिन वोल्फहार्ड, जेरेमी रे टेलर, चोजन जैकब्स, जैक्सन रॉबर्ट स्कॉट, निकोलस हैमिल्टन जैसे दमदार एक्टर्स हैं, जो लूजर्स ग्रुप का पार्ट हैं. आप इस फिल्म को Prime Video पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन