Sawan 2026 Shiv Bhajan: सावन में ट्रेंड हो रहे हैं ये 5 शिव भजन, सुनते ही मन हो जाएगा शिवमय!
Sawan 2026 Shiv Bhajan: सावन के महीने की शुरुआत होते ही शिव भजन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं. इन भजन को सुन आपका मन शिवमय हो जाएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन भजनों का नाम शामिल है.

Sawan 2026 Shiv Bhajan: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए काफी खास होता है. इस महीने में भक्त शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूब जाते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी शिवमय माहौल देखने को मिल रहा है. भगवान शिव पर बने भजन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से भजन शामिल हैं.
डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा
2 / 6सोशल मीडिया पर इन दिनों 'डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा' गाना ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया के साथ-साथ ये गाना डीजे पर भी धूम मचा रहा है. भगवान शिव के की भक्ति में डूबे भक्तों ने जगह-जगह पर पंडाल लगाए हैं और इन पंडालों में भगवान शिव का ये गाना काफी पॉपुलर है. इसकी बीट्स और म्यूजिक ने हर किसी का दिल जीत लिया है.
जयकाल महाकाल
3 / 6अमित त्रिवेदी और स्वानंद किरकिरे का ये गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने के वीडियो में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. वहीं इंस्टाग्राम की रील्स में ये गाना खूब पॉपुलर हो गया है और सावन शुरू होते ही ये ट्रेंडिंग बन गया है. ये गाना साल 2022 में रिलीज हुई 'गुडबाय' फिल्म का है.
नमामि शमीशान
4 / 6'नमामि शमीशान' गाना भी शिव भजन की इस लिस्ट में शामिल है. वहीं हाल ही में इस भजन को रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा है. इस गाने पर कई लोग रील्स भी बना रहे हैं. इस गाने को आप अपनी सावन भजनों की लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
नमो नमो
5 / 6फिल्म केदारनाथ का ये गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं. वहीं इस गाने में भगवान शिव के बारे में बातें की गई हैं और ये गाना हर सावन सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहता है. इस गाने को सुनते ही मन में मिठास घुल जाती है. इस गाने को भी आप शिव भजनों के गानों की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
मेरा भोला है भंडारी
6 / 6'मेरा भोला है भंडारी' भजन भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे हंसराज रघुवंशी ने गाया है. वहीं ये भजन 2022 में रिलीज किया गया था. अभी भी ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. हर कोई इस भजन पर इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहे हैं. इस गाने के लीरिक्स इतने प्यार हैं कि इसे सुनते ही मन शिवमय हो जाता है.