सिर्फ धुरंधर नहीं...इन 5 फिल्मों में भी Sara Arjun ने निभाया है जबरदस्त रोल, 'यलीना' के अलावा दिखेंगे कई रूप
Sara Arjun Best Movies List: अगर आपको लगता है कि 21 साल की सारा ने सिर्फ धुरंधर फिल्म करके शौहरत पाई, तो ऐसा नहीं है. अगर आप सारा के फैन हैं, ये 5 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए.

सारा अर्जुन 6 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय पहचान बना ली, जिसके बाद उनकी एक्टिंग की काफी सरहाना की गई. उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया है. आइए जानते हैं इन 5 जबरदस्त फिल्मों के बारे में.
सारा अर्जुन के बारे में
2 / 7सारा अर्जुन का आज जन्मदिन है. वे अभी सिर्फ 21 साल की ही हैं. लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काफी तरक्की कर ली है. दर्जनों फिल्में करने के साथ साथ उन्होंने कई विज्ञापनों से भी खूब पैसे कमाए हैं. लेकिन 2025 और 2026 में आई धुरंधर और धुरंधर 2 के आने से उनकी तरक्की से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वे अभी भी मधुबाला की बॉयोपिक पर लगातार मेहनत के साथ काम कर रही हैं. इतनी छोटी उम्र में इतनी लगन और कामयाबी कम ही लोगों को नसीब होती है. आइए जानते हैं उनकी 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में.
देइवा थिरुमगल
3 / 7साल 2011 में रिलीज हुई सारा अर्जुन की फिल्म देइवा थिरुमगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. उस समय वे सिर्फ 6 साल की थीं. उस फिल्म में उनका नाम नीला था, जिसका किरदार उन्होंने उस उम्र में काफी अच्छी तरह से निभाया था. उनकी एक्टिंग ने हर किसी को रुला दिया था.
पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 1 और 2
4 / 7साल 2022 और 2023 में उन्होंने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में भी सारा अर्जुन नजर आईं थी. उन्होंने एश्वर्या राय के बचपन का किरदार किया था. फिल्म में सारा का एक भी डायलॉग नहीं था. सिर्फ अपनी आंखों से उन्हें एक्टिंग कर लोगों तक किरदार की बात पहुंचानी थी, जो उन्होंने बखूबी किया.
जज्बा
5 / 7साल 2015 ऐश्वर्या राय और इरफान खान स्टारर इस थ्रिलर फिल्म में सारा ने ऐश्वर्या की बेटी 'सनाया' का रोल प्ले किया था. फिल्म की पूरी कहानी सनाया के किडनैप होने के इर्द-गिर्द घूमती है. एक सहमी हुई और डरी हुई मासूम बच्ची के रूप में उन्होंने इस सस्पेंस से भरी फिल्म में बेहतरीन काम किया था.
अन्न मारिया कलिप्पिलानू
6 / 7साल 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट मलयालम फिल्म 'अन्न मारिया' में सारा एक बेहद जिद्दी, निडर और चुलबुली बच्ची का रोल निभाया था, जो अपने स्कूल टीचर से बदला लेने के लिए एक लोकल गुंडे (सनी वेन) की मदद लेती है. यूट्यूब और हिंदी डबिंग मार्केट में यह फिल्म 'नॉटी मारिया' नाम से काफी लोकप्रिय है.
टूलसीदास जूनियर
7 / 7साल 2022 में रिलीज हुई राजीव कपूर और संजय दत्त स्टारर इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में सारा ने मुख्य किरदार मिडी की दोस्त 'पिया' का रोल निभाया था. स्नूकर खेल पर आधारित इस फिल्म में उनका किरदार मुख्य नायक को लगातार प्रेरित करने और उसका हौसला बढ़ाने का काम करता है.