महज ₹56 में बना वो भोजपुरी गाना, जिसने 37 साल पहले चमका दी सलमान खान की किस्मत, बना उनके करियर का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग

Salman Khan Bhojpuri Song: क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस भोजपुरी गाने से हिट हुए थे. उनके इस गाने में पूरे देश में तहलका मचा दिया था. आज भी ये गाना सलमान खान के करियर का सबसे हिट गाना माना जाता है.

salman khan blockbuster movie
1 / 7
salman khan bhojpuri song

सलमान खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये गाना आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 1989 में आई इस फिल्म का ये गाना भोजपुरी में शारदा सिन्हा ने गाया था. यह सलमान के करियर का सबसे हिट सॉन्ग माना जाता है.  

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्मों के गाने

सलमान खान की फिल्मों के गाने2 / 7

साल 1989 में सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) में सलमान खान के करियर को बड़ा उछाल दिया था. भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को बहुत पसंद हैं. इसी फिल्म का एक गाना, जो कि भोजपुरी भाषा में गाया है, बहुत फेमस हुआ.

विज्ञापन

'मैंने प्यार किया' का रोमांटिक ट्रैक

 'मैंने प्यार किया' का रोमांटिक ट्रैक3 / 7

इस फिल्म का भोजपुरी गाना 'कहे तोसे सजना' (Kahe Toh Se Sajna) एक कल्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसने सलमान खान को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. यह सच है कि इस गाने के लिए बिहार की कोकिला और मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को केवल ₹56 की फीस मिली थी.

शारदा सिन्हा का पहला बॉलीवुड सॉन्ग

शारदा सिन्हा का पहला बॉलीवुड सॉन्ग4 / 7

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की आवाज का हर कोई दीवाना है. भोजपुरी, मैथली और मगही लोकगीतों के रानी कही जाने वाली शारदा ने इस फिल्म में अपनी आवाज दी. राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विज्ञापन

शगुन की रकम तय हुई

शगुन की रकम तय हुई5 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन्होंने संगीतकार राम-लक्ष्मण की धुन पर यह गाना रिकॉर्ड किया, तो मेकर्स ने उन्हें केवल ₹56 की शगुन राशि (टोकन मनी) दी थी. हालांकि यह फीस बेहद मामूली थी, लेकिन इस गाने ने उन्हें देश के कोने-कोने में पहचान दिला दी.

करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर6 / 7

बता दें कि 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी, जिसे महज ₹1 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था. इस फिल्म ने उस दौर में ₹45 करोड़ से अधिक की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया था.

विज्ञापन

सस्ता गाना और महंगा स्टार

 सस्ता गाना और महंगा स्टार7 / 7

जहां इस कल्ट गाने को गाने के लिए शारदा सिन्हा को ₹56 मिले, वहीं सलमान खान को इस पूरी फिल्म के लिए महज ₹30,000 की फीस मिली थी. लेकिन फिल्म और इसके गानों की महा-सफलता ने सलमान को हमेशा के लिए बॉलीवुड का 'सुलतान' बना दिया था. हालांकि इस फिल्म में सलमान से ज्यादा भाग्यश्री को फीस दी गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन