एक्ट्रेस नहीं... डॉक्टर बनना चाहती थी ये हसीना, आज साउथ की है सबसे महंगी हीरोइन; आपने पहचाना कौन?

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कुछ और बनना चाहते थे. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो आज साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं, लेकिन एक समय था जब वो डॉक्टर बनना चाहती थीं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस हसीना की बात कर रहे हैं.

sai pallavi birthday
1 / 7

विज्ञापन

कौन है ये एक्ट्रेस?

कौन है ये एक्ट्रेस?2 / 7

हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं. मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं साई पल्लवी का नाम आज हर कोई जानता है. हाल ही में उन्होंने 'एक दिन' से बॉलीवुड में भी कदम रखा.

विज्ञापन

बॉलीवुड में भी बनाई पहचान

बॉलीवुड में भी बनाई पहचान3 / 7

'एक दिन' में साई पल्लवी के साथ-साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी लीड रोल में नजर आए. वहीं इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस इस साल की सबसे बड़े बजट की फिल्म 'रामायण' में सीता का रोल निभा रही हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर भी हैं.

क्या बनना चाहती थीं एक्ट्रेस?

क्या बनना चाहती थीं एक्ट्रेस?4 / 7

वहीं साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं साई पल्लवी कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं. साई पल्लवी ने जॉर्जिया की Tbilisi State Medical University से एमबीबीएस मेडिकल डिग्री हासिल की हुई है. जब एक्ट्रेस MBBS की पढ़ाई कर रही थीं तो उन्हें फिल्म का ऑफर मिला था. जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया.

विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान फिल्मों का आया ऑफर

पढ़ाई के दौरान फिल्मों का आया ऑफर5 / 7

साई पल्लवी को अगर फिल्म का ऑफर नहीं आया होता तो आज वो डॉक्टर होतीं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी डॉक्टर की डिग्री को पूरा किया है, लेकिन उन्होंने डॉक्टर बनने की प्रेक्टिस नहीं की, जिससे वो डॉक्टर बनने से रह गईं.

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस6 / 7

फिल्मों में आने के बाद एक्ट्रेस ने डॉक्टर बनने का सोचा भी नहीं और आज वो फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं. 3 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं.

विज्ञापन

सादगी से जीता सबका दिल

सादगी से जीता सबका दिल7 / 7

साई पल्लवी ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है. साई पल्लवी हमेशा ही अपने सिंपल लुक में रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद भी है. एक्ट्रेस हैवी मेकअप और रिवीलिंग आउटफिट से अक्सर दूर रहती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन