Real vs Reel: अतीक अहमद से दाऊद तक, जानिए Dhurandhar 2 में किसने निभाया किसका किरदार?

Real vs Reel: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और फिल्म का हर किरदार चर्चा में है. इस बार भी पहले पार्ट वाले किरदार ही दिखे हैं बस अक्षय खन्ना के कैरेक्टर की मौत हो गई है. इसी के साथ ही फिल्म में कुछ नए कैरेक्टर्स की एंट्री भी हुई है.

Real vs Reel Dhurandhar 2 Starcast
1 / 13
Real vs Reel Dhurandhar 2 Starcast

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के रियल कैरेक्टर जसकीरत सिंह रांगी की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो हमजा अली मजारी बनकर ल्यारी में आतंकियों की सफाई करता है और रहमान डकैत के बाद वहां का किंग बनकर दुश्मनों को मारता है. उनके रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है. उनका कैरेक्टर फिक्शन पर आधारित है. ऐसे में चलिए बताते हैं बाकी के किरदारों के बारे में किसने किसका रोल प्ले किया है.

विज्ञापन

आतिफ अहमद (अतीक अहमद)

आतिफ अहमद (अतीक अहमद)2 / 13

'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद नाम के कैरेक्टर की नई एंट्री हुई है, जो हूबहू उत्तर प्रदेश के पॉलिटिशियन अतीक अहमद से मिलता-जुलता है. इस रोल को प्ले करने वाले सलीम सिद्दीकी हैं, जिनकी कास्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

सुशांत बंसल (IB डिप्टी डायरेक्टर)

सुशांत बंसल (IB डिप्टी डायरेक्टर)3 / 13

फिल्म में एक किरदार सुशांत बंसल भी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये किरदार आईबी के डिप्टी डायरेक्टर से प्रेरित है. इसे मानव गोहिल ने प्ले किया है. (Photo- Manav gohil/Instagram)

अजय सान्याल (अजित डोभाल)

अजय सान्याल (अजित डोभाल)4 / 13

आर माधवन ने 'धुरंधर 2' में एक बार फिर से अजय सान्याल बनकर स्क्रीन पर वापसी की है. इसमें वह सुरक्षा सलाहकार के रोल में होते हैं. उनका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से प्रेरित है. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

उल्फत (रहमान डकैत की पत्नी)

उल्फत (रहमान डकैत की पत्नी)5 / 13

'धुरंधर 2' में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत बनकर सौम्या टंडन ने स्क्रीन पर वापसी है. हालांकि, इसमें उनके किरदार का छोटा सा सीन है. (Photo- Social Media)

मशनूर अमरोही (पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ)

मशनूर अमरोही (पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ)6 / 13

एक्टर मशनूर अमरोही का किरदार फिल्म में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ से प्रेरित है. उनका लुक और रवैया तक नवाज से मिलता-जुलता है. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

शाजिया बानो

शाजिया बानो7 / 13

'धुरंधर 2' में यामी गौतम की एंट्री दर्शकों के लिए काफी सरप्राइजिंग है. इसमें उन्होंने शाजिया बानो का रोल प्ले किया है. ये उनका कैमियो है. मूवी में एक्ट्रेस ने नर्स का किरदार निभाया है. (Photo- Social Media)

आदित्य उप्पल (एएसपी उमर हैदर)

आदित्य उप्पल (एएसपी उमर हैदर)8 / 13

फिल्म में चौधरी असल यानी कि संजय दत्त के साथ ल्यारी के टास्क फोर्स में एएसपी उमर हैदर का रोल को दिखाया गया गया है, जिसे आदित्य उप्पल ने प्ले किया है. उनका रोल उमर शाहिद हामिद से प्रेरित है. उनकी भी फिल्म में नई एंट्री है. (Photo- Aditya Uppal /Insta)

विज्ञापन

बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम)

बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम)9 / 13

'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' के रोल में दाऊद इब्राहिम को दिखाया गया है. फिल्म में उसकी एंट्री सीन में साफतौर से तस्वीर को दिखाया जाता है. इस रोल को दानिश इकबाल ने प्ले किया है, जो इस रोल में एकदम ही छा गए हैं. (Photo- Social Media)

जमील जमाली (नेता नबील गबोल)

जमील जमाली (नेता नबील गबोल)10 / 13

राकेश बेदी एक बार फिर से जमील जमाली के रोल में पसंद किए जा रहे हैं. उनका किरदार फिल्म में PAP के सीनियर राजनेता और नेशनल असेंबली के मेंबर का है. उनका रोल पाक नेता नबील गबोल से प्रेरित है. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

उजैर बलोच

उजैर बलोच11 / 13

बलोच गैंग का लीडर और रहमान डकैत के भाई के रोल में दानिश पंडोर को देखा गया. वह रहमान के राइट हैंड है. (Photo- Social Media)

चौधरी असलम (टास्क फोर्स का प्रमुख)

चौधरी असलम (टास्क फोर्स का प्रमुख)12 / 13

फिल्म में संजय दत्त का रोल भी ल्यारी टास्क फोर्स के प्रमुख से प्रेरित था, जिसे रहमान डकैत का सफाया करने के लिए सस्पेंसन वापस बुलाया जाता है. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

मेजर इकबाल (ISI आतंकी इलियास कश्मीरी)

मेजर इकबाल (ISI आतंकी इलियास कश्मीरी)13 / 13

आदित्य धर की फिल्म में अर्जुन रामपाल का भी खतरनाक रोल दिखाया गया है. वह ISI आतंकी मेजर इकबाल के रोल में होते हैं, जो भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम देता है. सेकंड पार्ट में उनके किरदार को पावरफुल दिखाया गया है. उनका किरदार ISI आतंकी इलियास कश्मीरी से मिलता-जुलता है. (Photo- Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन