1 शो से रातोंरात स्टार बनी थीं 40 साल की ये हसीना, रिश्तों से करियर तक झेल चुकी हैं कई दर्द
Popular Actress: टीवी से लेकर फिल्मों तक कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई दर्द झेले हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये हसीना कौन हैं?

रश्मि देसाई
2 / 7दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं. रश्मि ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ, करियर और जिंदगी के संघर्षों के बारे में बात की है.
कई उतार-चढ़ाव देखे
3 / 7रश्मि ने बताया है कि उन्होंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल के बाद खुद को और मजबूत बनाया है क्योंकि वो खुद को मजबूत सोच वाली सिंगल महिला मानती हैं.
सिंगल हैं रश्मि
4 / 7रश्मि ने कहा कि सिंगल होने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को कमजोर महसूस नहीं किया है और वो सिंगल हैं, लेकिन कमजोर नहीं. मानसिक रूप से वो खुद को काफी मजबूत मानती हैं और किसी भी मुश्किल हालात का सामना कर सकती हैं.
काम को लेकर भी बात की
5 / 7एक्ट्रेस ने काम को लेकर भी बात की और कहा कि हर कलाकार की अपनी सोच और काम करने का तरीका होता है. उनकी लाइफ में काम में अनुशासन और ईमानदारी बहुत मायने रखती है.
काम के लिए ईमानदार
6 / 7रश्मि का मानना है कि अगर कोई सिर्फ दिखावे के लिए काम करता है या अपने दर्शकों के साथ ईमानदार नहीं रहता, तो उसका करियर ज्यादा लंबा नहीं चलता है.
रातोंरात स्टार बन गई
7 / 7रश्मि देसाई ने कई हिट और सुपरहिट शोज में काम किया है. टीवी शो 'उतरन' से उन्हें घर-घर पहचान मिली है और वो तप्पू का किरदार निभाकर रातोंरात स्टार बन गई थी.



















