हनुमान जयंती पर फिल्म 'रामायण' का टीजर हुआ रिलीज, फिर भी क्यों नहीं दिखे बजरंगबली? क्या मूवी में नहीं नजर आएंगे सनी देओल?

Sunny Deol as Hanuman in Ramayana: हनुमान जयंती के दिन फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया. इस टीजर में भगवान राम के रूप में एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखने को मिली. लेकिन हनुमान जयंती के दिन रिलीज हुई टीजर में हनुमान के रूप में नजर आने वाले सनी देओल नहीं दिखे. इससे फैंस निराश हो गए. आइए जानते हैं क्या थी जरूरी वजह.

Sunny Deol as Hanuman in Ramayana
1 / 8
Sunny Deol as Hanuman in Ramayana

हनुमान जयंती के दिन फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया. इस टीजर में भगवान राम के रूप में एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखने को मिली. लेकिन हनुमान जयंती के दिन रिलीज हुई टीजर में हनुमान के रूप में नजर आने वाले सनी देओल नहीं दिखे. इससे फैंस निराश हो गए. आइए जानते हैं क्या थी जरूरी वजह.

विज्ञापन

हनुमान जयंती के दिन टीजर रिलीज

हनुमान जयंती के दिन टीजर रिलीज2 / 8

हनुमान जयंती के दिन फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया. टीजर में विशाल सेट से साथ साथ भगवान राम की झलक भी दिखाई गई. इस किरदार को एक्टर रणबीर कपूर निभा रहे हैं, जिसमें वे बेहद सटीक नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

टीजर में राम का रूप

टीजर में राम का रूप3 / 8

टीजर में राम के सुंदर रूप, अयोध्या के दृश्य और कुछ रोमांचक पल दिखाए गए. लोगों में बहुत उत्साह है. लेकिन एक बात सबको चौंकाती रही. टीजर में बजरंगबली यानी हनुमान जी की कोई झलक नहीं दिखी.

टीजर में क्या दिखा?

टीजर में क्या दिखा?4 / 8

टीजर लगभग ढाई मिनट लंबा है. इसमें राम का अवतार, लक्ष्मण और सीता का किरदार नजर आया. यश रावण के रूप में दिखे. बता दें कि विजुअल बहुत भव्य हैं. मेकर्स ने इसे हनुमान जयंती पर इसलिए रिलीज किया ताकि राम भक्ति का संदेश मजबूत हो. लेकिन हनुमान जी का इंतजार करने वाले फैंस थोड़े निराश हुए.

विज्ञापन

सनी देओल हनुमान बनेंगे

 सनी देओल हनुमान बनेंगे5 / 8

फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का रोल कर रहे हैं. उन्होंने खुद कहा है कि यह भूमिका उनके लिए सम्मान की बात है. वे राम भक्ति में लीन हनुमान जी को सही तरीके से दिखाना चाहते हैं. लेकिन टीजर में उनका किरदार इसलिए नहीं दिखाया गया क्योंकि यह सिर्फ राम की झलक है. पूरी कहानी अभी बाकी है.

हनुमान जी की भूमिका कितनी होगी?

हनुमान जी की भूमिका कितनी होगी?6 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में सनी देओल सिर्फ 15 मिनट के आसपास नजर आएंगे. उनका एंट्री फिल्म के अंत में होगी. जब राम और लक्ष्मण सीता जी की खोज में होंगे, तब हनुमान जी का शक्तिशाली आगमन होगा. यह छोटा लेकिन बहुत प्रभावशाली पल होगा.

विज्ञापन

दूसरे भाग में हनुमान जी का रोल

दूसरे भाग में हनुमान जी का रोल7 / 8

दूसरी फिल्म 'रामायण पार्ट 2' में हनुमान जी की भूमिका बहुत बड़ी होगी. वहां युद्ध के दृश्य, भक्ति और ताकत के पल ज्यादा दिखेंगे. फिल्म दो पार्ट में बनी है. पहला पार्ट दीवाली 2026 को और दूसरा 2027 में रिलीज होगा. बता दें कि निर्देशक नितेश तिवारी हैं. साई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं.

फैंस क्यों उत्सुक हैं?

फैंस क्यों उत्सुक हैं?8 / 8

हनुमान जयंती पर टीजर आने से लोग और ज्यादा उत्साहित हो गए. कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या सनी देओल पूरी तरह हनुमान जी जैसे दिखेंगे? मेकर्स कह रहे हैं कि विजुअल इफेक्ट्स और वीएफएक्स से फिल्म बहुत शानदार बनेगी. सनी देओल की एक्शन स्टाइल और ताकत हनुमान जी की छवि से मैच करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन