Ramayana Teaser Release: 'रामायण' का टीजर कब और किस टाइम होगा रिलीज? फर्स्ट रिव्यू भी आया सामने

Ramayana Teaser Release Date and Time: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में लॉस एंजेलिस में 'रामायण' के 'रामा' टीजर की स्क्रीनिंग रखी गई. वहीं सोशल मीडिया पर अब 'रामायण' के टीजर का भी पहला रिव्यू सामने आ गया है. चलिए जानते हैं फिल्म का टीजर कब और किस टाइम रिलीज होने जा रहा है?

ramayana teaser release
1 / 8

विज्ञापन

कहां होगा 'रामायण' का टीजर लॉन्च इवेंट?

कहां होगा 'रामायण' का टीजर लॉन्च इवेंट?2 / 8

'रामायण' के मेकर्स फिल्म के टीजर को देश की राजधानी दिल्ली में लॉन्च करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही फिल्म के टीजर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

कब और किस टाइम रिलीज होगा टीजर?

कब और किस टाइम रिलीज होगा टीजर?3 / 8

'रामायण' का टीजर लॉन्च इवेंट आज यानी 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक है. इसी टाइमिंग के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी टीजर को रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस टीजर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

LA में हुई 'रामायण' के टीजर की स्क्रीनिंग

LA में हुई 'रामायण' के टीजर की स्क्रीनिंग4 / 8

वहीं हाल ही में लॉस एंजेल्स में 'रामायण' के 'रामा' टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. भारत में रिलीज से पहले ही 'रामायण' के टीजर का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने टीजर का रिव्यू दिया है.

विज्ञापन

'रामायण' के टीजर का पहला रिव्यू आया सामने

'रामायण' के टीजर का पहला रिव्यू आया सामने5 / 8

फिल्म क्रिटिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में रिव्यू भी दिया. उन्होंने लिखा, 'बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की नई झलक सामने आई है और यह बेहद शानदार है. ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती दिखाई दे रही है. राम के रूप में रणबीर कपूर दमदार और दिव्य लग रहे हैं. विजुअल्स शानदार हैं और हंस जिमर और ए.आर. रहमान का म्यूजिक इसे और खास बनाता है'

बांधे तारीफों के पुल

बांधे तारीफों के पुल6 / 8

उन्होंने आगे लिखा, 'ये फिल्म सिर्फ आज के लिए नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनाई जा रही है. निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इसे बड़े स्तर पर पेश कर रहे हैं. फिल्म की झलक 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती पर रिलीज होगी.'

विज्ञापन

2 पार्ट्स में बनेगी फिल्म

2 पार्ट्स में बनेगी फिल्म7 / 8

वहीं बता दें रणबीर कपूर की 'रामायण' 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का पहला पार्ट 2026 दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है. वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

'रामायण' की स्टारकास्ट

'रामायण' की स्टारकास्ट8 / 8

'रामायण' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों ने अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन