100 साल, 50+ ‘Ramayana’…, लेकिन 9 रेटिंग वाला ये सीरियल आज भी नंबर-1, महात्मा गांधी भी थे दीवाने

रामायण पर पिछले 100 सालों में कई सारे टीवी शोज और फिल्में बन चुकी है. इन फिल्मों और टीवी शोज में अलग-अलग सितारों ने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया है. हालांकि, अब बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भी रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले है. आज हम आपको रामायण पर बनी फिल्में और टीवी शोज के बारे में बताएंगे.

ramayana
1 / 6

भारतीय संस्कृति में 'रामायण' एक महाकाव्य नहीं बल्कि आस्था का एक अटूट नाता है. भगवान राम के आदर्श और सत्य की राह को हर कोई अपने जीवन में उतरता है. इतना ही नहीं टेलीविजन और भारतीय सिनेमा के लिए यह एक प्रेरणा स्त्रोत है.  

विज्ञापन

रामायण

रामायण2 / 6

आपको बता दें कि मूक फिल्मों के दौर से लेकर आज के हाईटेक वीएफएक्स के दौर में भी 'रामायण' की कहानी को अनगिनत बार बुना जा रहा है. 'रामायण' के बने शोज और फिल्मों को भारतीय लोग बड़ी आस्था के साथ देखते हैं.

विज्ञापन

रामायण फिल्म

रामायण फिल्म3 / 6

'रामायण' फिल्मों का युग साल 1917 में सबसे पहले दादा साहेब फाल्के की मूक फिल्म 'लंका दहन' से शुरू हुई थी. बता दें कि 'रामायण' पर अब तक 48 फिल्में बन चुकी है. इतना ही नहीं अगर हम हनुमान, लव-कुश और सीता स्वयंवर जैसी एनिमेटेड फिल्मों को जोड़ ले, तो ये नंबर 200 को पार कर जाएगा.

रामायण टीवी शोज

रामायण टीवी शोज4 / 6

साल 1943 में 'रामायण' पर राम राज्य फिल्म बनाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इतनी ही नहीं इस मूवी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी देखा था और यह मूवी उन्हें काफी ज्यादा पसंद आई थी.

विज्ञापन

रामायण रामानंद सागर

रामायण रामानंद सागर5 / 6

आपको बता दें कि साल 1987 भारतीय टीवी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ . दरअसल, इस दौरान रामानंद सागर की 'रामायण' दूरदर्शन पर रिलीज की गई थी. इतना ही नहीं साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इस शो को दोबारा प्रसारित किया गया था और इस शो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस शो को आईएमडीबी 9 की रेटिंग दी है.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर6 / 6

हालांकि, बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर आज यानी 2 अप्रैल को रिलीज किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म दिवाली पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन