'रामायण' से पहले OTT पर देखें नितेश तिवारी की ये 5 धांसू फिल्में, एक तो बनी 2000 करोड़ी

Nitesh Tiwari Movies List: नितेश तिवारी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. 'रामायण' से पहले आप नितेश तिवारी की टॉप फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी भी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की कमाई की.

nitesh tiwari movies on ott
1 / 6

Nitesh Tiwari Movies List: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस फिल्म के रिलीज होने से पहले आप नितेश तिवारी की 5 धांसू फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं.  

विज्ञापन

दंगल

दंगल2 / 6

आमिर खान स्टारर दंगल को भी नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2,200 करोड़ की कमाई की है. वहीं बॉलीवुड में कोई भी फिल्म इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. आज भी ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. वहीं इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

छिछोरे

छिछोरे3 / 6

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म भी नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी है. इस फिल्म में दोस्ती को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है. वहीं इस फिल्म को सिनेमाघरों में फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.

बवाल

बवाल4 / 6

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को भी नितेश तिवारी ने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म की कहानी भी ऑडियंस के दिलों को छू गई थी. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ रिटर्न्स5 / 6

साल 2014 में रिलीज हुई ये कॉमेडी फिल्म भी नितेश तिवारी ने ही बनाई है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ बोमन ईरानी पार्थ भलेराव लीड रोल में हैं. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

चिल्लर पार्टी

चिल्लर पार्टी6 / 6

साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को विकास बहल और नितेश तिवारी ने मिलकर डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. खासकर इस फिल्म को बच्चों ने ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने कैमियो भी किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन