'चक दे इंडिया' फेम Ramakant Dayama का हुआ निधन, 'स्कैम 1992' में भी आ चुके थे नजर

Ramakant Dayama Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले इस सितारे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं रमाकांत दायमा के निधन पर एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने भी शोक जताया है.

Ramakant dayama death news
1 / 6

विज्ञापन

'स्कैम 1992' में भी आए नजर

'स्कैम 1992' में भी आए नजर2 / 6

रमाकांत दायमा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके थे. वहीं हर्षद मेहता पर बनी बायोपिक 'स्कैम 1992' में एक्टर ने हर्षद मेहता के पिता का किरदार निभाकर ऑडियंस को एंटरटेन किया था.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि3 / 6

रमाकांत दायमा के निधन पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने भी श्रद्धांजलि दी है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रमाकांत दायमा मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

फैंस भी दे रहे श्रद्धांजलि

फैंस भी दे रहे श्रद्धांजलि4 / 6

एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज हमने एक बेहद खूबसूरत आत्मा को खो दिया और मैं स्तब्ध हूं. रमाकांत दायमा न केवल मेरे प्यारे दोस्त और पारिवारिक मित्र थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं दिल से प्रशंसा और सम्मान करती थी.' वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

रामाकांत दायमा के आखिरी शब्द

रामाकांत दायमा के आखिरी शब्द5 / 6

बता दें शुभांगी लाटकर ने अपनी पोस्ट में बताया कि हमने साथ मिलकर एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था. जब मैंने उनसे इस प्लान के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मुझे ठीक हो जाने दो और उसके बाद हम साथ में नाटक करेंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका सपना अधूरा रह गया.

निधन का नहीं पता लग पाया कारण

निधन का नहीं पता लग पाया कारण6 / 6

बता दें रमाकांत दायमा के निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उनके निधन से काफी हैरान हैं और उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन