Peddi OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के बाद अब OTT पर दस्तक देगी राम चरण की 'पेद्दी', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Peddi movie OTT Streaming Partner: सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस में बवाल मचा रखा है. लेकिन अब इसके OTT रिलीज को लेकर बाजार गर्माने लगा है. आइए जानते हैं कि किस प्लेटफॉर्म ने राम चरण की फिल्म के राइट्स लिए हैं.

Peddi movie OTT release
1 / 8
Peddi movie OTT release

राम चरण की पेद्दी फिल्म दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही है. जल्द ही वह अपनी लागत का पैसा भी वसूल लेगी. लोगों को यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म काफी पसंद आ रही है. इस बीच इसके ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि कहां यह फिल्म स्ट्रीम होगी?

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म Peddi

राम चरण की फिल्म Peddi2 / 8

राम चरण की नई फिल्म Peddi ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. लगातार धुंआधार कमाई करने के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज होने लगी है.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में मचा रही तहलका

सिनेमाघरों में मचा रही तहलका3 / 8

फिल्म 'पेद्दी' ने महज 8 दिनों में ही दुनियाभर में बेहतरीन कमाई कर ली है. यह अपना बजट निकालने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. जल्द ही राम चरण थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी आपको मनोरंजन करने के लिए सामने आएंगे.

'पेद्दी' का ओटीटी रिलीज

'पेद्दी' का ओटीटी रिलीज4 / 8

दुनिया और घरेलू बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद जल्द ही फिल्म ओटीटी की तरफ रुख कर सकती है. GQ मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में धूम-धड़ाका करने वाली 'पेद्दी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

मेकर्स ने दिया था हिंट

 मेकर्स ने दिया था हिंट5 / 8

इस बात का हिंट बुची बाबू ने फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट सीन में दिया था. इस फिल्म का Netflix स्ट्रीमिंग पार्टनर है. सिनेमाघरों के बाद जल्द ही ये फिल्म Netflix प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी.

डेट को लेकर पुष्टी नहीं

डेट को लेकर पुष्टी नहीं6 / 8

बता दें कि जब भी सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होती है, तो वह 8 से 10 हफ्तों के बीच में ओटीटी पर भी रिलीज कर दी जाती है. पेद्दी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. लेकिन प्लेटफॉर्म के बारे में मेकर्स ने पहले ही बता दिया है.

विज्ञापन

कैसी है राम चरण की पेद्दी?

 कैसी है राम चरण की पेद्दी?7 / 8

राम चरण की पेद्दी को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला. लेकिन दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल और तेलुगु क्षेत्रों में मिला. हालांकि, पेद्दी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर उम्दा परफॉर्म कर रही है.

फिल्म की स्टार कास्ट और कंट्रोवर्सी

फिल्म की स्टार कास्ट और कंट्रोवर्सी8 / 8

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो राम चरण के साथ पहली बाक जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. इस दौरान उनके साथ कंट्रोवर्सी भी हो गई, जिसमें उनको ओवर सेक्शुलाइज करने पर दर्शक भड़क गए थे. हालांकि, बाद में उन सीन्स को हटा दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन