Raksha Bandhan वीकेंड को बनाएं मजेदार, OTT पर देखें ये 5 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज; जानें लिस्ट में किस-किसका नाम
Raksha Bandhan Weekend Watch List: ओटीटी की ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज को रक्षा बंधन के वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें आपको सस्पेंस, एक्शन और रोमांस का तड़का मिलेगा. चलिए ट्रेंडिंग लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Raksha Bandhan Weekend Watch List: रक्षा बंधन के लॉन्ग वीकेंड को आप अपनी फैमिली के साथ घर में रहकर एन्जॉय कर सकते हैं. OTT की ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको सस्पेंस, एक्शन और रोमांस का फुल डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
प्यार प्रेमा कल्याणम
2 / 6साउथ की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में सांवे मेघना और एलन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट भी एलन ने ही किया है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं.
रीचर
3 / 6हॉलीवुड सीरीज रीचर का हाल ही में चौथा सीजन रिलीज हुआ है. वहीं चौथे सीजन के रिलीज होने के बाद ये सीरीज प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के चौथे सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एलन रिचसन, विला फिट्जगेराल्ड, मारिया स्टेन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.
आई, नोबडी
4 / 6पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आई, नोबडी' फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर टॉप 3 में शामिल है. फिल्म में एक्शन से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ पार्वती थिरुवोथु, हकीम शाहजहा और विजयराघवन भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में बिंज वॉच कर सकते हैं.
कॉकटेल 2
5 / 6शाहिद कपूर की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है.
आदर्श बाल विद्यालय
6 / 6प्राइम वीडियो पर 'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को फैंस ओटीटी पर काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट ने फैंस को दिल जीत लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, नीवन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह और देवेन भोजानी लीड रोल में हैं.