Rajesh Sharma Health Update: अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? करीबी दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट

Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया और इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी गई और उन्हें कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वहीं अब एक्टर की करीबी दोस्त ने राजेश शर्मा का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

rajesh sharma health update (5)
1 / 6

विज्ञापन

राजेश शर्मा की हेल्थ में आया सुधार

राजेश शर्मा की हेल्थ में आया सुधार2 / 6

राजेश शर्मा अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं. एक्टर की दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'उनकी हालत में अब काफी सुधार है. उनकी हालत पर डॉक्टरों की पूरी टीम नजर बनाए हुए है. इस खबर से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी काफी खुश हैं.

विज्ञापन

एक्टर की करीबी दोस्त ने दिया अपडेट

एक्टर की करीबी दोस्त ने दिया अपडेट3 / 6

सुदीपा चटर्जी ने हिंदुसतान टाइम्स से बातचीत करते हुए आगे कहा कि अज्ञात कीड़े के काटने के मामले पर जांच भी चल रही है. वहीं उनकी हेल्थ में सुधार आया है, लेकिन उनका इलाज अभी भी चल रहा है. 2 दिन पहले उनकी हालत काफी खराब थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार देखने को मिला है.

परेशान हो गए थे परिवारवाले

परेशान हो गए थे परिवारवाले4 / 6

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि राजेश शर्मा की मां काफी बुजुर्ग हैं. उनकी बहन विदेश में थीं, जैसे ही राजेश शर्मा की हेल्थ के बारे में उनके करीबियों को पता चला वैसे ही सभी अस्पताल में पहुंचे. वहीं इस खबर से उनके फैंस भी चिंता में आ गए थे, लेकिन अब उनकी तबीयत काफी ठीक है.

विज्ञापन

हैदराबाद से लौटने के बाद हुआ था बुखार

हैदराबाद से लौटने के बाद हुआ था बुखार5 / 6

राजेश शर्मा की दोस्त ने आगे बताया कि हैदराबाद से लौटने के बाद जब राजेश अपने घर आए थे तो उन्हें बुखार हो गया था. पहले उन्हें लगा कि मच्छर के काटने से ये हुआ है, लेकिन बाद में उन्हें बैचेनी होने लगी और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा

शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा6 / 6

बता दें राजेश शर्मा हैदराबाद फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कीड़े ने काट लिया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई. अक्षय कुमार ने भी राजेश शर्मा की खराब तबीयत को लेकर चिंता जताई. साथ ही उन्होंने एक्टर के जल्द ठीक होने के लिए कामना भी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन