Pahlaj Nihalani की 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिन्होंने अनिल कपूर से लेकर गोविंदा तक का बनाया सुपरहिट करियर

Pahlaj Nihalani Blockbuster Movies: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. बता दें कि उनका अनिल कपूर और गोविंदा का करियर बनाने में बड़ा हाथ रहा है. आइए जानते हैं.

Pahlaj Nihalani Blockbuster Movies
1 / 10
Pahlaj Nihalani Blockbuster Movies

Pahlaj Nihalani Blockbuster Movies: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. बता दें कि उनका अनिल कपूर और गोविंदा का करियर बनाने में बड़ा हाथ रहा है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता2 / 10

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलाजी (Pahlaj Nihalani) ने अपने करियर में कई ऐसी कल्ट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने कई न्यूकमर्स जैसे अनिल कपूर और गोविंदा को रातों-रात स्टार बना दिया और कई दिग्गज अभिनेताओं के डूबते करियर को एक नई ऊंचाई दी.

विज्ञापन

किन एक्टर्स के बने गॉडफादर?

किन एक्टर्स के बने गॉडफादर?3 / 10

गोविंदा, अनिल कूपर, चंकी पांडे और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के करियर को इनकी फिल्मों ने ऊंचाई प्रदान करने में बड़ा योगदान हैं. इनकी बदौलत आज यह सभी इतने बड़े स्टार्स बन पाए हैं. इनकी कुछ बेस्ट फिल्मों के बारे में जानते हैं.

इल्ज़ाम

इल्ज़ाम4 / 10

साल 1986 में यह फिल्म गोविंदा की डेब्यू फिल्म (रिलीज के मामले में) मानी जाती है. इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नया डांसिंग सुपरस्टार मिला. फिल्म का गाना 'आई एम अ स्ट्रीट डांसर' जबरदस्त हिट रहा. इसने गोविंदा और नीलम की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया और गोविंदा के शानदार करियर की नींव रखी.

विज्ञापन

आग ही आग

आग ही आग 5 / 10

साल 1987 में आई इस फिल्म ने चंकी पांडे को बॉलीवुड में लॉन्त किया और उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया था. खास बता यह है कि धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और चंकी पांडे स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने चंकी पांडे को एक प्रॉमिसिंग स्टार के रूप में स्थापित किया.

पाप की दुनिया

पाप की दुनिया 6 / 10

साल 1988 में आई फिल्म में सनी देओल और चंकी पांडे स्टारर इस फिल्म ने दोनों की कलाकारों को स्टारडम के शिखर पर पहुंचाया. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई.

विज्ञापन

शोला और शबनम

शोला और शबनम7 / 10

साल 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म ने गोविंदा के करियर को नया मोड़ दिया था. इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया और पहलाज निहलानी के प्रोडक्शन में बनी थी. इस फिल्म की भारी सफलता के बाद गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होने लगी. फिल्म के कॉमेडी और इमोशनल सीन्स आज भी लोगों के पसंदीदा हैं.

आंखें

आंखें8 / 10

यह फिल्म गोविंदा और चंकी पांडे के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. फिल्म का गाना 'ओ लाल दुपट्टे वाली' और गोविंदा-चंकी की कॉमिक टाइमिंग ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

अंदाज

अंदाज9 / 10

साल 1994 में आई फिल्म अंदाज ने अनिल कपूर को काफी आगे बढ़ाया. उनके साथ जूही चावला और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थी, जिसमें अनिल की मास अपील बढ़ी. फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए.

हथकड़ी

हथकड़ी10 / 10

साल 1982 में रिलीज हुई यह फिल्म बतौर निर्माता पहलाज की पहली मूवी थी. इसने शत्रुघ्न सिन्हा और संजीव कुमार जैसे स्थापित कलाकारों के करियर को 80 के दशक में एक बड़ी व्यावसायिक सफलता दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन