
1 / 8
Priyanka Chopra Visits Video Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आ रही हैं. गोल्डन टेंपल में एक्ट्रेस ने माथा टेका और सेवा करते हुए झूठे बर्तन भी धोए. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा

2 / 8
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के गोल्डन टेंपल गईं और दरबार साहिब के सामने माथा टेका. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सिर पर दुपट्टा भी रखा. वहीं इसके बाद देसी गर्ल लंगर हॉल भी गईं.
प्रियंका चोपड़ा ने झूठे बर्तन किए साफ

3 / 8
गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने सेवा भी की. एक्ट्रेस ने आम लोगों के साथ बैठकर झूठे बर्तन साफ किए. प्रियंका चोपड़ा के देसी अंदाज में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
देसी अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

4 / 8
प्रियंका चोपड़ा के इस देसी अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने के बाद भी एक्ट्रेस अपनी संस्कृति को नहीं भूल पाई हैं. ये ही वजह है कि ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा भारत की जनता के दिलों पर राज कर रही हैं.
मीडिया से नहीं की बात

5 / 8
वहीं प्रियंका चोपड़ा जिस दौरान गोल्डन टेंपल में सेवा कर रही थीं, उस दौरान मीडिया ने भी प्रियंका से बातचीत करने की कोशिश की. लेकिन एक्ट्रेस ने इस दौरान मीडिया के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.
प्रियंका चोपड़ा ने पहना सूट

6 / 8
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान रोज गोल्ड कलर का सूट पहना. साथ ही उन्होंने अपने सिर को दुपट्टा से कवर भी किया. फैंस को उनकी सादगी से एक बार फिर प्यार हो गया. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के फोटोज छाए हुए हैं.
इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा

7 / 8
बता दें प्रियंका चोपड़ा की साल 2019 में भारतीय सिनेमा में आखिरी फिल्म आई थीं. इस फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' था. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में नजर ही नहीं आईं. हालांकि अब एक्ट्रेस फिर से भारतीय सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा कर रहीं कमबैक

8 / 8
प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 में रिलीज होगी.