Pritam and Pedro से भी ज्यादा धमाकेदार हैं राजकुमार हिरानी की ये 5 फिल्में, हर कहानी बनी आइकॉनिक!

Rajkumar Hirani Top Movies: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' को राजकुमार हिरानी ने प्रोड्यूस किया है. वहीं आज हम आपको राजकुमार हिरानी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सामने 'प्रीतम एंड पेड्रो' पानी कम है. इनमें आमिर खान की फिल्म से लेकर रणबीर कपूर की फिल्म तक शामिल है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

rajkumar hirani movies list
1 / 6

विज्ञापन

3 इडियट्स

3 इडियट्स2 / 6

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने ही किया है. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. वहीं इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ शरमन जोशी, आर माधवन, करीना कपूर और बोमन ईरानी लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.

विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस

मुन्नाभाई एमबीबीएस3 / 6

साल 2003 में आई राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में हैं. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. वहीं संजय दत्त के साथ-साथ फिल्म में सुनील दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और ग्रेसी सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आए. इस 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

पीके

पीके4 / 6

राजकुमार हिरानी की ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं इस फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म में भी बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

संजू

संजू5 / 6

साल 2018 में आई 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया. वहीं साल 2018 की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा और विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई दिए. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की IMDb रेटिंग 7.6 है.

डंकी

डंकी6 / 6

शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया. वहीं फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.5 और इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन