114 मिनट की कॉमेडी फिल्म ने Prime Video पर मचाया तहलका, ट्रेंडिंग लिस्ट में Top 5 पर किया कब्जा

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने प्राइम वीडियो तहलका मचा दिया है. 114 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

the sheep detectives trending on prime video
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'द शीप डिटेक्टिव्स' है. रिलीज होते ही ये कॉमेडी फिल्म प्राइम वीडियो पर टॉप 5 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को हर किसी से पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

'द शीप डिटेक्टिव्स' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे चरवाहे जॉर्ज हार्डी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी भेड़ों को रोज रात मर्डर मिस्ट्री की कहानियां सुनाता है. वहीं कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आता है जिससे पूरी कहानी मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में एक मेजर ट्विस्ट आता है. दरअसल जॉर्ज हार्डी की एक रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है. जिसके बाद जॉर्ज की भेड़ों खुद को जासूस समझकर हत्यारे की खोज में निकल पड़ती हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 6

फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप जानना चाहते हैं कि फिल्म के आखिर में क्या होता है तो इस गुत्थी को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. इसमें आपको सस्पेंस और ट्विस्ट का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

कितनी है फिल्म की IMDb रेटिंग?

कितनी है फिल्म की IMDb रेटिंग?6 / 6

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो जॉर्ज हार्डी का किरदार ह्यूग जैकमैन ने निभाया है. ह्यूग की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी की जा रही है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन