Prime Video पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड्स की ये फैमिली ड्रामा, वीकेंड पर परिवार संग करें बिंज वॉच
Prime Video Trending Series: अमेजन प्राइम वीडियो की ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको फैमिली ड्रामा मिलेगी. वीकेंड पर परिवार के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज काफी ट्रेंड कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 7प्राइम वीडियो की इस सीरीज का नाम 'मां का सम' है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको मां और बेटे की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 3 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अभी भी भारत में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी
3 / 7सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी विनीता और अगस्त्य के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में अगस्त्य की मॉम विनीता एक सिंगल मदर होती हैं. वहीं अगस्त्य अपनी मां की लाइफ में पार्टनर लाना का प्लान बनाता है.
फैमिली मोमेंट्स
4 / 7अगस्त्य अपने गणित सूत्रों और एल्गोदिरम का यूज करके अपनी मां के लिए एक परफेक्ट पार्टनर खोजने की प्लानिंग करता है. इसी दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक फैमिली मोमेंट्स देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर स्माइल आ जाती है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
5 / 7सीरीज में ट्विस्ट तब आता है जब अगस्त्य को पता चलता है कि हमारी लाइफ में गणित का इस्तेमाल करके खुशियां नहीं आ सकती हैं. इसी दौरान अगस्त्य और उनकी मां विनीता के रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं.
सीरीज की स्टारकास्ट
6 / 7प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोना सिंह और मिहिर आहूजा लीड रोल में हैं. वहीं मोना सिंह और मिहिर आहूजा के साथ-साथ इस सीरीज में अंगिरा धर भी लीड रोल में नजर आई हैं.
सीरीज की IMDb रेटिंग
7 / 7'मां का सम' एक ऐसी सीरीज है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 6 है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.