थिएटर्स में फ्लॉप, Prime Video पर टॉप ट्रेंडिंग बनी ये रोमांटिक फिल्म; यूनिक जोड़ी ने जीता दिल!

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म को आप वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई ये फिल्म ओटीटी पर तहलका मचा रही है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

ek din trending on prime video (5)
1 / 6

Prime Video Trending Movie: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. प्राइम वीडियो की ये ट्रेंडिंग फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी और OTT पर आते ही ये छा गई. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'एक दिन' है. जुनैद खान और साई पल्लवी की ये रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई थी. वहीं अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया और प्राइम वीडियो पर दस्तक देते ही ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी दिनेश और मीरा की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. दिनेश और मीरा साथ में एक कंपनी में जॉब करते हैं. इसी दौरान दिनेश को मीरा से प्यार हो जाता है लेकिन वो मीरा को बता नहीं पाता. वहीं दोनों एक दिन कंपनी टूर पर जाते हैं और यहां दिनेश और मीरा एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं.

कहानी में बड़ा ट्विस्ट

कहानी में बड़ा ट्विस्ट4 / 6

दरअसल मीरा दिनेश की एक दिन की गर्लफ्रेंड बनती है और इसके बाद दोनों को प्यार हो जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मीरा को भूलने की बीमारी होती है और वो अपनी लाइफ से जुड़े सभी पलों को धीरे-धीरे भूलने लगती है. अब इसके बाद क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

फिल्म को प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई को रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म बन गई. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में 'ग्राम चिकित्सालय', 'राख', 'ऑफ कैंपस' और 'सी यू एट वर्क टुमारो' जैसी फेमस सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'एक दिन' में दिनेश के किरदार को जुनैद खान ने निभाया है. वहीं मीरा के किरदार को साई पल्लवी ने बड़ी खूबसूरती के साथ निभाया है. इस जोड़ी को स्क्रीन पर ऑडियंस ने पहली बार देखा है. वहीं फिल्म में इस जोड़ी की खूब तारीफ भी की जा रही है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन