Panchayat को टक्कर देती है 9 एपिसोड्स की ये सीरीज, 177 दिन से Prime Video पर जमाया कब्जा

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात कर रहे हैं जो 'पंचायत' को भी टक्कर दे रही है. 9 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के काफी चर्चे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

dupahiya prime video
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'दुपहिया' है. स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव स्टारर इस सीरीज के 9 एपिसोड्स हैं और ये प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज में से एक है. वहीं ये 177 दिन पहले रिलीज हुई थी और आज भी चर्चाओं में बनी हुई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी बिहार के एक काल्पनिक गांव धड़कपुर के इर्द-गिर्द घूमती है. इस गांव में कभी चोरी नहीं होती, लेकिन एक दिन ऐसा आता है कि गांव में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आती है, जिससे हर कोई दंग रह जाता है.

एक घटना से बदल जाती है कहानी

एक घटना से बदल जाती है कहानी4 / 6

गांव में दुपहिया यानी बाइक चोरी हो जाती है. इस चोरी की घटना से पूरे गांव में खलबली मच जाती है और हर कोई दुपहिया ढूंढने में जुट जाता है. इस दौरान एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलते हैं जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते हैं.

विज्ञापन

'पंचायत' को देती है टक्कर

'पंचायत' को देती है टक्कर5 / 6

'दुपहिया' सीरीज की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें छोटी-छोटी चीजों में खुशी देखने को मिलती है. अगर आप 'पंचायत' की टक्कर की सीरीज की तलाश में हैं तो ये सीरीज सबसे बेस्ट है. इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. कहानी से लेकर किरदारों की एक्टिंग तक ऑडियंस को खूब पसंद आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन