Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो पर छाईं 5 फिल्में-सीरीज, एक तो रिलीज होते ही बनी नंबर 1

Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो की टॉप 5 फिल्में और सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें एक फिल्म तो रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

prime video top 5 movies series
1 / 6
(Pic Credit- Prime Video) प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

Prime Video Top 5 Movies-Series: प्राइम वीडियो पर टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें आपको रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा. ओटीटी पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज और फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. वहीं इनमें से एक ऐसी फिल्म है जो हाल ही में रिलीज हुई है और प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड होने लगी है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

बबीता सिंह रिपोर्टिंग

बबीता सिंह रिपोर्टिंग2 / 6

निमिषा सजयन और बरुण सोबती स्टारर ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 28 अगस्त को रिलीज हुई थी. वहीं प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड होने लगी. इस फिल्म में क्राइम इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा देखने को मिलेगा. ओटीटी पर इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में निमिषा सजयन और बरुण सोबती के साथ-साथ अंशुमान पुष्कर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द ट्रेटर्स 2

द ट्रेटर्स 23 / 6

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ रहे हैं. इस शो के अभी तक 9 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड पर फैन ने खूब प्यार लुटाया है. वहीं शो का आखिरी और फिनाले एपिसोड 3 सितंबर को प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होने जा रहा है.

रीचर

रीचर4 / 6

हॉलीवुड की फेमस सीरीज 'रीचर' का चौथा सीजन भी हाल ही में रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एलन रिचसन, विला फिट्जगेराल्ड और मारिया स्टेन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द लास्ट सनराइज

द लास्ट सनराइज5 / 6

अगर आप रोमांटिक-ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म प्राइम वीडियो पर टॉप 4 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें माया रेफिको, फर्नांडो लिंडेज और ईवा लोंगोरिया लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

आदर्श बाल विद्यालय

आदर्श बाल विद्यालय6 / 6

के के मेनन और अभिमन्यु सिंह स्टारर इस सीरीज ने प्राइम वीडियो पर तहलका मचाया हुआ है. इस सीरीज को 24 जुलाई को रिलीज किया गया था और अभी भी ये प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किए हुए है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन और अभिमन्यु सिंह के साथ-साथ प्रसन्ना बिष्ट, नवीन कस्तूरिया और अर्चना पूरन सिंह लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन