Prime Video Top 10: एक्शन-रोमांस और थ्रिलर से भरपूर संडे, सबसे ज्यादा देखी जा रही टॉप 10 फिल्में, नंबर 1 पर 69 साल के एक्टर की मूवी

Prime Video Top 10 Trending Movie: रविवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्में ट्रेंड कर रही है. इनमें एक्शन रोमांस और थ्रिलर समेत कई फिल्में शामिल हैं. इस लिस्ट में टॉप 10 पर 69 साल के एक्टर की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ट्रेंड कर रही है.

Prime Video Top 10
1 / 11
Prime Video Top 10 trending Movies

ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. इसमें कई फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी अपना असर छोड़ जाती है. ऐसे में संडे के दिन प्राइम वीडियो की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें छुट्टी के दिन लोग ओटीटी पर सबसे ज्यादा देख रहे हैं.

विज्ञापन

सूबेदार

सूबेदार2 / 11

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर 69 साल के एक्टर की एक्शन फिल्म ट्रेंड कर रही है. इसमें मोना सिंह ने बबली दीदी बनकर विलेन का रोल प्ले किया है. इसमें अनिल कपूर लीड रोल में हैं और उन्होंने रिटायर्ड फौजी का रोल प्ले किया है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

राहू केतु

राहू केतु3 / 11

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म 'राहू केतु' एक कॉमेडी फिल्म है, जो प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी दो किरदारों पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी और मजेदार सीन वाली फिल्म दर्शकों का दिल खुश कर देगी. (Photo- IMDb)

कपल फ्रेंडली

कपल फ्रेंडली4 / 11

प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर 'कपल फ्रेंडली' ट्रेंड कर रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ये तेलुगु फिल्म है, जिसमें शिवा नाम के एक इंटीरियल डिजाइनर की कहानी देखने के लिए मिलती है. इसमें बाइक और टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता है. उसकी मुलाकात मित्रा से होती है और दोनों लिव इन में रहती हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

द ब्लफ

द ब्लफ5 / 11

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में है. वो इसमें जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आते हैं. ये प्रियंका का इंग्लिश प्रोजेक्ट है, जिसे प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखा जा सकता है. फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

इक्कीस

इक्कीस6 / 11

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इक्कीस' धर्मेंद्र की आखिरी और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

लॉकडाउन

लॉकडाउन7 / 11

एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म 'लॉकडाउन' एक तमिल फिल्म है. इसमें इमरजेंसी की स्थिति में लीड एक्ट्रेस के स्ट्रगल को दिखाया गया है. फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

गांधी टॉक्स

गांधी टॉक्स8 / 11

तमिल फिल्म 'गांधी टॉक्स' एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर बनी है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी खास बात ये है कि इसमें कोई भी डायलॉग नहीं है. बिना एक्टर की आवाज वाली फिल्म में विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जादव जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. ये 7वें नंबर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

तन्वी द ग्रेट

तन्वी द ग्रेट9 / 11

अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' प्राइम वीडियो पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें ऑटिस्टिक से पीड़ित लड़की की कहानी को दिखाया गया है. अनुपम खेर ने इसमें एक्टिंग भी की है. (Photo- IMDb)

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी10 / 11

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी. अनन्या पांडे और कार्तिक की केमिस्ट्री फिल्म में खूब जमी थी. फिल्म 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

हनी

हनी11 / 11

तेलुगु हॉरर फिल्म 'हनी' को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें अनोखी कहानी, काला जादू और एक नन्ही बच्ची की इस कहानी को पसंद किया जा रहा है. फिल्म 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन