Prime Video Best Thriller Movies: थ्रिलर फिल्मों के हैं शौकीन? तो प्राइम वीडियो पर देखें 5 सस्पेंस से भरी मूवीज

Prime Video Best Thriller Movies: प्राइम वीडियो की टॉप 5 फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Prime Video Best Thriller Movies
1 / 6

Prime Video Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो की टॉप फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के थ्रिलर भरे सीन्स वायरल हो रहे हैं. इनमें मोहनलाल की फिल्म से लेकर अभिषेक बनर्जी की फिल्म तक शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.  

विज्ञापन

दृश्यम 3

दृश्यम 32 / 6

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ थ्रिलर से भरपूर धमाकेदार सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया है. इसके साथ ही ये फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना और आशा शरथ भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

द हाउसमेड

द हाउसमेड3 / 6

सिडनी स्विनी की ये फिल्म भी प्राइम वीडियो की बेस्ट थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में डॉमेस्टिक वायलेंस को दिखाया गया है. साथ ही इस फिल्म के क्लाइमैक्स में सस्पेंस से भरपूर सीन्स हैं. सिडनी स्विनी के साथ-साथ फिल्म में अमांडा सेफ्राइड, ब्रैंडन स्केनार और मिशेल मोरोन भी मुख्य भूमिका में हैं.

स्टोलन

स्टोलन4 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई ये थ्रिलर ड्रामा भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अभिषेक बनर्जी, मिया मेलजर और शुभम इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हैं.

विज्ञापन

सेक्शन 375

सेक्शन 3755 / 6

मीरा चोपड़ा और अक्षय खन्ना की ये फिल्म भी थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इसमें अक्षय खन्ना और मीरा चोपड़ा की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था.

निशांची

निशांची6 / 6

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'निशांची' को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, विनीत कुमार सिंह, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और ऐश्वर्या ठाकरे लीड रोल में हैं. इस फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन