Prime Video पर जमकर देखी जा रही 'तत्सम तद्भव' फिल्म, कहानी ऐसी कि स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई क्राइम-थ्रिलर मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. चलिए जानते हैं इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म के बारे में.

Tatsama Tadbhava
1 / 5
Prime Video पर जमकर देखी जा रही 'तत्सम तद्भव' (PIC- Betel Music. youtube)

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई क्राइम-थ्रिलर फिल्म की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आपको मूवी नहीं मिली है, तो आज हम आपको एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. इस मूवी में आपको क्राइम-थ्रिलर के साथ-साथ जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. यह फिल्में साल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. इतना ही नहीं इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.5 की रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

तत्सम तद्भव फिल्म

तत्सम तद्भव फिल्म2 / 5

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की फिल्म 'तत्सम तद्भव' (Tatsama Tadbhava) है. यह मुवी शुरुआत में काफी सरल लगती है. लेकिन जब फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, तो यह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन भी देखने को मिलता है. यह मूवी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

विज्ञापन

तत्सम तद्भव फिल्म की कहानी

तत्सम तद्भव फिल्म की कहानी3 / 5

फिल्म में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब लापता इंसान का शव एक बंद बक्से में मिलती है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि आप इसे देखने के बाद हफ्तों तक भूल नहीं पाएंगे. दरअसल, इस मूवी की कहानी शुरुआत से लेकर अंत तक समझ नहीं आती है. फिल्म में विलेन को समझ पाना काफी मुश्किल होता है. यह मूवी ओटीटी लवर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

तत्सम तद्भव फिल्म कहां देखें

तत्सम तद्भव फिल्म कहां देखें4 / 5

हम जिस मूवी के बारे में बता रहे हैं, आप उसे 2 घंटे 2 मिनट में पूरा कर सकते हैं. यह मूवी 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों काफी ज्यादा पसंद आई थी. इतना ही नहीं यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. अगर आपके पास ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है, तो आप इसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

तत्सम तद्भव फिल्म आईएमडीबी रेटिंग

तत्सम तद्भव फिल्म आईएमडीबी रेटिंग5 / 5

इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.5 की शानदार रेटिंग दी गई है. फिल्म  में प्रज्वल देवराज, मेघना राज सरजा, बालाजी मनोहर, टी. एस. नागभरण और अरविंद अय्यर अहम किरदार में नजर आए हैं. वहीं इस फिल्म को विशाल अत्रेया ने निर्देशित किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन