Virat Kohli, Anushka Sharma, Kailash Kher, समेत यह 10 मशहूर हस्तियां करती हैं Premanand ji Maharaj को फॉलो! जानिए किस बीमारी से जूझ रहे हैं

क्या आप जानते हैं हस्तियों को दुनिया फॉलो करती हैं, वह खुद वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज के फैन हैं. आइए जानते हैं इन हस्तियों के नाम और किस बीमारी से जूझ रहे हैं महाराज जी?

Premanand Ji Maharaj
1 / 10

वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य एक बार फिर से बिगड़ गई है. इसकी वजह से उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. साथ ही, उनके दर्शन भी रोक दिए गए हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर उन्हें क्या बीमारी है और अभी वह कैसे हैं? आइए जानते हैं उनकी बीमारी के बारे में और साथ ही यह भी जानते हैं दुनिया के उन मशहूर लोगों के नाम, जो महाराज जी को फॉलो करते हैं.  

विज्ञापन

किस बीमारी का जूझ रहे हैं महाराज जी?

किस बीमारी का जूझ रहे हैं महाराज जी?2 / 10

आश्रम से जुड़े लोगों ने प्रेमानंद महाराज जी के बारे में बताया कि महाराज जी पिछले 21 सालों से किडनी की गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं. इसी बीमारी के कारण उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, इस कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.  वैसे तो प्रेमानंद महाराज जी न सिर्फ वृंदावन में वह देश व पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है. जिनमें कई ऐसे नाम भी शामिल है, जिन्हें दुनिया फॉलो करती है.

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा3 / 10

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब तक कुल 4 बार वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. इस पल की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बार वायरल हो चुकी है. सबसे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी 2023 में पहुंचे थे, फिर मई 2025, तीसरी बार दिसंबर 2025 और चौथी बार 17 फरवरी 2026 को दर्शन के लिए पहुंचे थे.

मीका सिंह

मीका सिंह4 / 10

अपने सुरों के लिए मशहूर मीका सिंह भी प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करते हैं. जब वह दर्शन के लिए आश्रम पहुंचे थे उनका लुक आम दिनों से बिल्कुल अलग था. मीका ने वहां उपस्थित भक्तों के साथ मिलकर संकीर्तन किया था.

विज्ञापन

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी5 / 10

मशहूर अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी प्रेमानंद जी को फॉलो करती हैं. साल 2025 को अक्टूबर के महीने में हेमा मालिनी महाराज जी के आश्रम दर्शन के लिए पहुंची थी. इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज जी ने उन्हें राजनीति में रहते हुए भी 'कर्म योगी' बनने और राधा रानी के चरणों में मन लगाए रखने की सलाह दी थी.

रैपर बादशाह

रैपर बादशाह6 / 10

रैपर बादशाह भी प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करते हैं. बादशाह ने मानसिक शांति और इंडस्ट्री के तनाव को लेकर सवाल किए थे. महाराज जी ने उन्हें बहुत समझाया कि बाहरी शोर से बचने के लिए अंदर का मौन जरूरी है.

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा7 / 10

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करते हैं. साल 2025 को सितंबर के महीने में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दर्शन के लिए गए थे. राज कुंद्रा उनकी बातों से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह अपनी किडनी दान करेंगे.

आशुतोष राणा

आशुतोष राणा8 / 10

अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा भी उन जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं, जो प्रेमानंद महाराज जी को मानते हैं. उन्हें कई मौकों पर आश्रम में देखा गया है, जहां वे अक्सर महाराज जी का आशीर्वाद लेने जाते हैं.

विज्ञापन

राजपाल यादव

राजपाल यादव9 / 10

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव भी अक्सर महाराज जी के दर्शन के लिए वृंदावन जाते रहते हैं. अपनी एक्टिंग से दुनिया को हसाने वाले राजपाल यादव एक मुलाकात में महाराज जी के सामने रो पड़े थे. जिसके बाद महाराज जी ने उन्हें समझाया था.

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली10 / 10

पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) भी वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच चुके हैं. अगस्त 2024 में, उन्होंने अपने पूरे परिवार (अपनी पत्नी और बेटी) के साथ महाराज जी के आश्रम गए थे. (Image: Bhajan Marg)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन