35 साल की वो हसीना, जिसने किया 'मरने का ढोंग', फिर फैलाई मां बनने की अफवाह, विवादों से भरी है लाइफ
Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की लाइफ विवादों से भरी हुई है. कभी फेक डेथ न्यूज, तो कभी झूठी मां बनने की खबरें. पूनम की लाइफ का विवादों से पुराना नाता रहा है.

पूनम पांडे
2 / 7पूनम पांडे की लाइफ की बात करें तो उनकी लाइफ के कई विवाद ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर रहे हैं. पिछले साल एक्ट्रेस रामलीला में अपनी कास्टिंग की वजह से चर्चा में थी.
पूनम को मंदोदरी का रोल
3 / 7दरअसल, पिछले साल पूनम को लव कुश रामलीला द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला में मंदोदरी के रोल में कास्ट करने की बात थी, जिसको लेकर बवाल हो गया था. वीएचपी और बीजेपी ने इसका विरोध जताया था और आखिरकार उन्हें हटा दिया गया था.
मौत की झूठी अफवाहें
4 / 7साल 2024 में पूनम ने अपनी झूठी मौत की खबर फैलाई थी, जिसके बाद पूनम को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. लोगों ने पूनम को खूब भला-बुरा कहा था.
पांडे ऐप लॉन्च
5 / 7इसके पहले पूनम ने अपना ऐप भी लॉन्च किया था. इस ऐप पर एडल्ट कंटेंट मौजूद था जिसे गूगल ने एक घंटे के अंदर ही बैन कर दिया था.
प्राइवेट वीडियो लीक
6 / 7इतना ही नहीं बल्कि एक बार पूनम का बाथरूम से प्राइवेट वीडियो भी लीक हो गया था, जिस पर जमकर बवाल हुआ था और उसे बाद में हर जगह से हटाया गया था.
मां बनने की अफवाह
7 / 7अब पूनम ने मां बनने की झूठी खबर शेयर की. हालांकि, आज 1 अप्रैल को एक्ट्रेस ने वीडियो जारी करके बता दिया है कि वो बस अप्रैल फूल प्रैंक कर रही थीं और वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.