PM Narendra Modi Birthday Special: जब बड़े पर्दे पर नजर आए PM मोदी, इन 5 फिल्मों-सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री की झलक

PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पीएम की झलक देखने को मिली. बॉलीवुड के कई सितारों ने पीएम मोदी के किरदार को स्क्रीन पर उतारा.

PM Narendra Modi Birthday Special
1 / 6
इन फिल्मों और सीरीज में दिखी पीएम मोदी की झलक (Pic Credit- Instagram)

PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक देखने को मिली. विवेक ओबेरॉय से लेकर रजित कपूर तक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार को स्क्रीन पर उतारा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी2 / 6

विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री की लाइफ पर बनी है. फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री के किरदार में नजर आए. इस फिल्म में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री तक बनने के सफर को दिखाया गया है. ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हो, लेकिन फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन

चलो जीते हैं

चलो जीते हैं3 / 6

आनंद एल राय और मंगेश हदावले की इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की कहानियों को दिखाया गया है. फिल्म में धैर्य दर्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन का किरदार बखूबी निभाया है. धैर्य दर्ज स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नरेंद्र मोदी का बचपन मुश्किलों में गुजरा है. इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक4 / 6

विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार रजित कपूर ने बखूबी निभाया है. इस फिल्म में रजित कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की गई. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ परेश रावल और मोहित रैना भी लीड रोल में नजर आए.

विज्ञापन

मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन

मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन5 / 6

साल 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज में कांग्रेस राज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचपन दिखाया गया है. वहीं इस सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर को भी दिखाया गया है. जियोहॉटस्टार की इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आशीष शर्मा, फैजल खान, प्राची शाह, महेश ठाकुर और दर्शन जरीवाला लीड रोल में नजर आए हैं.

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज6 / 6

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक देखने को मिल चुकी है. इस फिल्म में नोटबंदी को दिखाया गया है और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रियल इमेज को दिखाया गया है जब वो देश को संबोधित करते हुए 500-1000 के नोटों को बैन करते हैं. वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचा दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन