Peddi OTT Release: रामचरण की 'पेद्दी' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर करेगी धमाका, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Peddi OTT Release Date: रामचरण के फैंस के लिए खुशखबरी है. 'पेड्डी' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. अब जो इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके वो अब घर में बैठकर अपनी फैमिली के साथ ओटीटी पर फिल्म को देख सकते हैं. चलिए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है.

peddi ott release date
1 / 7

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज हो रही 'पेड्डी'?

किस ओटीटी पर रिलीज हो रही 'पेड्डी'?2 / 7

रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज से पर्दा उठा दिया है. अब फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

विज्ञापन

किस दिन दस्तक देगी फिल्म?

किस दिन दस्तक देगी फिल्म?3 / 7

'पेड्डी' नेटफ्लिक्स पर 9 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'पेड्डी 9 जुलाई को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. हिंदी में भी जल्द ही फिल्म रिलीज की जाएगी.'

हिंदी में नहीं हो रही स्ट्रीम

हिंदी में नहीं हो रही स्ट्रीम4 / 7

नेटफ्लिक्स की पोस्ट से क्लियर हो गया है कि ये फिल्म फिलहाल हिंदी में रिलीज नहीं हो रही है. हिंदी लवर्स को अभी रामचरण की 'पेड्डी' का और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि जल्द ही ये हिंदी में भी रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 7

रामचरण के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं. बता दें सिनेमाघरों में ये फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 340 करोड़ की धमाकेदार कमाई भी की. भारत में फिल्म ने 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म में रामचरण की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई. ये ही वजह है कि 'पेद्दी' की कहानी फैंस के दिलों तक पहुंची. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

फिल्म से जुड़ा विवाद

फिल्म से जुड़ा विवाद7 / 7

'पेड्डी' को लेकर विवाद भी सामने आया था. दरअसल फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर फैंस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद फिल्म के डायेरक्टर बुची बाबू सना ने फैंस से माफी भी मांगी थी और सीन्स को एडिट भी किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन