Pati Patni Aur Woh 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
Watch Pati Patni Aur Woh 2 Online: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh Do) थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए जानते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डीटेल्स.

आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. अब यह लोग घर बैठे इस शानदार फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आपको कुछ मजेदार कॉमेडी-ड्रामा देखने की इच्छा हो तो इस मूवी को जरूर देखें.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म
2 / 6आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) थिएटर में धमाल मचाने के बाद 10 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज (15 मई 2026) के ठीक 8 हफ्ते बाद इसके डिजिटल प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
ओटीटी रिलीज से जुड़ी मुख्य बातें
3 / 6इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीदे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही विजय राज और तिग्मांशु धूलिया भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
4 / 6'पति पत्नी और वो दो' 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. अगर आप मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. यह मनोरंजन का फुल पैकेज है.
क्या है कहानी?
5 / 6फिल्म में आयुष्मान खुराना ने प्रयागराज के एक फॉरेस्ट ऑफिसर 'प्रजापति पांडे' का किरदार निभाया है. उनकी पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) के साथ हंसती-खेलती जिंदगी में तब भूचाल आता है, जब उनकी पुरानी दोस्त चंचल (सारा अली खान) की एंट्री होती है और एक के बाद एक कई मजेदार गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं. इस तरह मूवी की कहानी आपका खूब मनोरंजन करेगी.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
6 / 6आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) ने बॉक्स ऑफिस पर एक औसत प्रदर्शन किया है और फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹65.49 करोड़ रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹50 करोड़ का घरेलू नेट कलेक्शन का आंकड़ा छूने से मामूली अंतर से चूक गई.