Panchayat 5 OTT Release: सचिव जी का 'दूल्हा अवतार', फुलेरा गांव में फिर होगा घमासान, कब आ रहा है 'पंचायत' का सीजन 5?

Panchayat Season 5 Release Prediction: पंचायत सीरीज में फुलेरा गांव और सचिव जी से जुड़े कई विवादों ने आपको खूब हंसाया होगा. इस पांचवें सीजन में भी खूब मजा आने वाला है. आइए जानते हैं कि कब ये मजेदार पंचायत सीरीज का 5वां सीजन आने वाला है?

panchayat season 5 release
1 / 6
panchayat season 5 release

'पंचायत सीजन 5' (Panchayat Season 5) साल 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह कन्फर्म हो चुका है. अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फैंस जानने को बहुत उत्सुक है कि ये सीरीज कब आएगी?  

विज्ञापन

फुलेरा गांव और सचिव जी का जलवा

फुलेरा गांव और सचिव जी का जलवा2 / 6

पंचायत सीरीज के दीवाने इंतजार कर रहे हैं. अमेजन प्राइम वीडियो की यह पॉपुलर वेब सीरीज अब सीजन 5 के साथ वापस आने वाली है. फुलेरा गांव की सादी मिट्टी, हल्की-फुल्की मजाक और सचिव जी की परेशानियां फिर से स्क्रीन पर दिखेंगी.

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म की हुई पुष्टि

ओटीटी प्लेटफॉर्म की हुई पुष्टि3 / 6

मेकर्स की तरफ से यह तय है कि यह पंचायत सीरीज Amazon Prime Video पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज का लगभग 80% प्रोडक्शन पूरा हो चुका है. 2026 को इस सीरीज के रिलीज की चर्चा जोरों शोरों से है.

कब रिलीज होगी पंचायत का 5वां सीजन?

कब रिलीज होगी पंचायत का 5वां सीजन?4 / 6

साल 2020 में पहली बार पंचायत का पहला सीजन आया था. पिछले साल पंचायत 4 के रिलीज हुआ, जिसने भरपूर मनोरंजन किया. उसी दौरान खुलासा हुआ था कि इसका 5वां सीजन ओटीटी पर जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स ने कंफर्म डेट को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं अनुमान?

क्या कहते हैं अनुमान?5 / 6

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत का सीजन 5 अक्टूबर 2026 में रिलीज हो सकता है. इसे टीवीएक वाले इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे. हालांकि, मेकर्स की तरह से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

पंचायत 5 कहानी में कई ट्विस्ट

पंचायत 5 कहानी में कई ट्विस्ट 6 / 6

इस बार पंचायत 5 की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. सचिव जी की शादी से लेकर प्रधान की कुर्सी के लिए घमासान सीरीज को एक नया रूप देखा. प्रहलाद चा के चुनाव में खड़े होने से लेकर मंजू देवी से जुड़े सभी विवादों पर गौर किया जाएगा. यह सीजन वाकई बाकी सीजनों की अपेक्षा काफी खास होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन