'इस बार ज्यादा मजा आएगा', 'प्रह्लाद चा' ने खोले पंचायत सीरीज से जुड़े कई रहस्य, खुद बताया कब आएगा नया सीजन

Panchayat Season 5 Updates By Faisal Malik: पंचायत सीरीज के सीजन 5 का इंतजार सभी को है. इसी बीच 'प्रह्लाद चा' (फैसल मलिक) ने सीरीज से जुड़े कई महत्वपूर्ण अपडेट बताए हैं, जिन्हें जानकर आप खुश हो जाएंगे.

Panchayat Season 5 Updates
1 / 7
Panchayat Season 5 Updates

Panchayat Season 5 Updates By Faisal Malik: पंचायत सीरीज के सीजन 5 का इंतजार सभी को है. इसी बीच 'प्रह्लाद चा' (फैसल मलिक) ने सीरीज से जुड़े कई महत्वपूर्ण अपडेट बताए हैं, जिन्हें जानकर आप खुश हो जाएंगे.  

विज्ञापन

पंचायत सीरीज का पांचवां सीजन

पंचायत सीरीज का पांचवां सीजन2 / 7

पंचायत सीरीज के पांचवां सीजन का इंतजार सभी को है. यह सीजन 2026 में रिलीज होना है. सीरीज के फेवरेट किरदार 'प्रह्लाद चा' ने पंचायत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं.

विज्ञापन

'प्रह्लाद चा' ने पंचायत सीरीज पर बयान

'प्रह्लाद चा' ने पंचायत सीरीज पर बयान3 / 7

दरअसल, हाल ही में टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में फैसल मलिक ने नए सीजन की स्क्रिप्ट और रिलीज टाइमलाइन को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने फैंस सीरीज से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया है.

कब आएगा नया सीजन?

कब आएगा नया सीजन?4 / 7

फैसल मलिक ने साफ किया कि : फैसल मलिक ने साफ किया है कि 'पंचायत सीजन 5' साल 2026 में दर्शकों के बीच आएगा. उन्होंने बताया कि 'थोड़ी शूटिंग बची हुई है. वो खत्म करेंगे. शो कब आएगा, इसका टाइम नहीं बता सकता पर शूटिंग अभी 1-2 महीने में खत्म हो जाएगी.'

विज्ञापन

मजेदार कहानी का मजा

मजेदार कहानी का मजा5 / 7

फैसल ने बताया कि 'अब की बार कहानी मजेदार है. हंसेंगे आप लोग. इस टाइम आप लोगों को बहुत मजा आएगा. फुलेरा में एक नई दुनिया है. अभी तो प्रधान जी की प्रधानी चली गई है, नई पार्टी आ चुकी है. सीरीज में मजा आएगा.'

पहले के 4 सीजन

पहले के 4 सीजन6 / 7

पंचायत सीरीज में रघुबीर यादव बृजभूषण दुबे यानी प्रधान जी बने हैं. वहीं नीना गुप्ता मंजू देवी के रोल में नजर आती हैं. सचीव जी के रोल में जितेंद्र कुमार हैं. वहीं फैसल मलिक 'प्रह्लाद चा' के रूप में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

सीरीज की रेटिंग और ओटीटी

सीरीज की रेटिंग और ओटीटी7 / 7

पंचायत सीरीज को 9 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं. इसमें आपको फुलेरा गांव की अनोखी कहानियां देखने को मिलेंगी, जो आपको भारत के ग्राम जीवन से रूबरू कराएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन