46 साल का पाकिस्तानी सिंगर, जिसके गानों पर झूमता है भारत, 'धुरंधर 2' के एक्टर्स संग कर चुका है काम

Pakistani Singer Ali Zafar: पाकिस्तानी के कई एक्टर और सिंगर भारत में काफी लोकप्रिय हैं. इन्हीं में एक ऐसे सिंगर और एक्टर भी हैं, जिन्होंने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म की. इस कलाकार का संगीत भारत में काफी पसंद किया जाता है.

Pakistani singer actor ali zafar
1 / 8
Pakistani singer actor ali zafar

Pakistani Singer Ali Zafar: पाकिस्तानी के कई एक्टर और सिंगर भारत में काफी लोकप्रिय हैं. इन्हीं में एक ऐसे सिंगर और एक्टर भी हैं, जिन्होंने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म की. इस कलाकार का संगीत भारत में काफी पसंद किया जाता है.  

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की संस्कृति

भारत और पाकिस्तान की संस्कृति2 / 8

भारत और पाकिस्तान की काल-संस्कृति काफी मिलती जुलती है. दोनों के बीच में चाहे कितनी दरार हो, लेकिन मनोरंजन जगत के फैंस आपको दोनों तरफ मिल जाएंगें. ऐसे ही एक एक्टर, सिंगर हैं, जिन्होंने न सिर्फ पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पाकिस्तानी सिंगर अली जफर

पाकिस्तानी सिंगर अली जफर3 / 8

भारत और पाकिस्तान दोनों जगह फेमस अली जफर को कौन नहीं जानता. 46 वर्षीय अली जफर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और सुपरहिट गानें गाए. उनके गानों का फैन बेस चारों तरफ है. (Credit- Pinterest)

लाहौर से शुरू हुई कहानी

लाहौर से शुरू हुई कहानी4 / 8

अली जफर का जन्म 18 मई 1980 को लाहौर में हुआ था.. उनके माता-पिता प्रोफेसर थे. बचपन से ही अली को संगीत और पेंटिंग का शौक था. उन्होंने नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई पूरी की. शुरू में वे मॉडलिंग और टीवी सीरियल में काम करते थे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अली का पहला एल्बम

अली का पहला एल्बम5 / 8

साल 2003 में उनका पहला एल्बम “हुका पानी” आया, जिसने धूम मचा दी. गाना “चन्नो” इतना हिट हुआ कि पाकिस्तान और भारत दोनों जगह तहलका मच गया. इसके बाद उनका करियर सिंगिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ गया. (Credit- Pinterest)

भारत में छाया अली का जादू

भारत में छाया अली का जादू6 / 8

अली जफर के गाने भारत में खूब पसंद किए जाते हैं. “चन्नो”, “मस्ती”, “सजणिया”, “जूम” जैसे गाने युवाओं के दिलों पर राज करते हैं. लोग इन गानों पर नाचते हैं, गाते हैं और उन्हें दोहराते हैं. अली की आवाज में नरमी और जोश दोनों हैं. यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता सीमा पार भी फैली हुई है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर एक्टर संग किया काम

धुरंधर एक्टर संग किया काम7 / 8

इसके बाद अली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साल 2010 में “तेरे बिन लादेन” से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके अलावा धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म किल दिल में भी अली ने काम किया है. (Credit- Pinterest)

अन्य बॉलीवुड कलाकारों संग किया काम

अन्य बॉलीवुड कलाकारों संग किया काम8 / 8

अली ने अन्य बॉलीवुड कलाकारों संग काम किया है. जैसे कि “मेरे ब्रदर की दुल्हन”, “चश्मे बद्दूर” और “डियर जिंदगी” जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उन्होंने अच्छा अभिनय दिखाया. उनकी मेहनत और टैलेंट को लोग पसंद करते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन