Pahlaj Nihalani का 76 की उम्र में हुआ निधन, 'आंखें' और 'शोला और शबनम' से मिली थी पहचान
Pahlaj Nihalani Death: फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्ममेकर लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. वहीं प्रोड्यसूर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

इन फिल्मों का किया निर्माण
2 / 7फिल्ममेकर पहलाज निहलानी को 'आंखें', 'जूली 2' और 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था. फिल्ममेकर ने इन फिल्मों का निर्माण किया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी.
लीवर संबंधी समस्या से जूझ रहे थे फिल्ममेकर
3 / 7पहलाज निहलानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है. वहीं खबरों के मुताबिक एक्टर लीवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. फिल्ममेकर के निधन से हिंदी सिनेमा में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.
CBFC के भी रहे थे अध्यक्ष
4 / 7पहलाज निहलानी का नाम बॉलीवुड के दिग्गज निर्माताओं की लिस्ट में शामिल था. वहीं फिल्मों को डायरेक्ट करने के साथ-साथ फिल्ममेकर 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष भी रहे थे.
शशि रंजन ने दी निधन की जानकारी
5 / 7मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी के निधन पर उनके करीबी दोस्त शशि रंजन ने मीडिया से बातचीत की. पहलाज जी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज नानावती अस्पताल में चल रहा था. लेकिन उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिवार उन्हें घर ले आया, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
गोविंदा संग किया काम
6 / 7पहलाज निहलानी 80 और 90 के दशक में कई कलाकारों का करियर संवार चुके हैं. वहीं गोविंदा के साथ भी फिल्ममेकर ने कई फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. इनमें इल्जाम, आग ही आग, शोला और शबनम और आंखें जैसी फिल्में शामिल हैं.
इन सितारों के थे करीबी दोस्त
7 / 7पहलाज निहलानी कई बड़े सितारों के करीबी दोस्त थे. फिल्ममेकर गोविंदा के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती और चंकी पांडे के बेहद करीबी थे. वहीं फिल्ममेकर ने दिव्या भारती को भी इंडस्ट्री में लॉन्च किया था.