OTT Upcoming Releases: 1 से 15 मई तक, OTT पर रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में-सीरीज; होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट!

OTT Upcoming Movies (1 May-15 May 2026): मई का महीना OTT लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. 1 से 15 मई तक एक से बढ़कर एक फिल्में सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें देखकर आप जरा भी बोर नहीं होंगे. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

ott upcoming releases
1 / 10

विज्ञापन

सिटाडेल 2

सिटाडेल 22 / 10

प्रियंका चोपड़ा की थ्रिलर सीरीज मई के महीने में ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज को आप 6 मई को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सीरीज में प्रियंका चोड़ा के साथ-साथ रिचर्ड मैडेन भी लीड रोल में नजर आएंगे.

विज्ञापन

ग्लोरी

ग्लोरी3 / 10

दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर 'ग्लोरी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज की कहानी बॉक्सिंग रिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसमें पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के साथ-साथ जन्नत जुबेर भी लीड रोल में हैं.

कर्तव्य

कर्तव्य4 / 10

सैफ अली खान की 'कर्तव्य' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट भी रिवील की है. ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड5 / 10

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' भी 1 मई यानी आज जी5 पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलोत और अर्जुन सिंह औजला लीड रोल में हैं.

एग्जाम

एग्जाम6 / 10

ये सीरीज भी मई में ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस थ्रिलर वेब सीरीज को आप 15 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस तमिल सीरीज को आप तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

लुक्खे सीजन 1

लुक्खे सीजन 17 / 10

रैपर किंग इस सीरीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं. इस म्यूजिकल ड्रामा, थ्रिलर और एक्शन सीरीज को आप 8 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 8 एपिसोड की इस सीरीज का हर कोई इंतजार कर रहा है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो8 / 10

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का स्पेशल एपिसोड भी मई में ही रिलीज होने जा रहा है. वर्ल्ड लाफ्टर डे के लिए मेकर्स इसका स्पेशल एपिसोड रिलीज कर रहे हैं जो 2 मई को नेटफ्लिक्स पर जारी होगा. इसमें समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया गेस्ट बनकर आएंगे.

विज्ञापन

ऑफ कैंपस सीजन 1

ऑफ कैंपस सीजन 19 / 10

ये सीरीज भी ओटीटी पर आने वाली है. इसे आप 13 मई को प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है. वहीं इस सीरीज में एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली लीड रोल में नजर आएंगे.

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन10 / 10

'मनी हीस्ट' के स्पिन-ऑफ 'बर्लिन' का दूसरा सीजन 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में लीड रोल में पेड्रो अलोन्सो नजर आएंगे. इस सीरीज के दूसरे सीरज को भी काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन