OTT South Movies: 'अगाधा' से 'हबीबी' तक, 25 सितंबर को OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 5 साउथ फिल्में
OTT South Movies: 25 सितंबर का दिन ओटीटी पर मजेदार होने वाला है. इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक नई-नई साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है.

OTT South Movies: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर साउथ की लेटेस्ट फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन से लेकर कॉमेडी तक के सीन्स देखने को मिलेंगे. तमिल और तेलुगु फिल्मों के शौकीनों के लिए अपकमिंग वीकेंड एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. वीकेंड पर घर बैठे देखने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए साउथ की अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
हबीबी
2 / 6मीरा कथिरवन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 25 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ भी घर बैठकर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ईशा एम, मालविका मनोज, और कस्तूरी राजा लीड रोल में हैं. फिल्म में युवा जोड़े की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी देख सकते हैं.
अगाधा
3 / 6कामाक्षी भास्करला स्टारर ये फिल्म भी 25 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. एम.एस. राजू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मिस्ट्री, हॉरर और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कामाक्षी भास्करला के साथ-साथ श्रवण रेड्डी और उल्का गुप्ता भी लीड रोल में हैं.
फोटोग्राफर
4 / 6अशरफ अली स्टारर ये तमिल फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म को अशरफ अली ने ही डायरेक्ट किया है. वहीं अशरफ अली के साथ-साथ फिल्म में जननी समंथानम लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था. वहीं अब इस शुक्रवार ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.
रंभा उर्वशी मेनका
5 / 6चंद्र मोहन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लारी नरेश, सुरभि पुरोहित, नरेश विजय कृष्णा और वेन्नेला किशोर लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आपको कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
अंगीकारम
6 / 626 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी पर 25 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप Sun NXT पर देख सकते हैं. थेनपाथियन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कोटापाडी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ, मंसूर अली खान, रमा और रंगराज पांडे लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में भी जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी.