OTT Releases This Week: 'टॉक्सिक' से 'शक' तक, OTT पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

OTT Releases This Week: प्राइम वीडियो से नेटफ्लिक्स तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

OTT Releases This Week
1 / 8
OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में-सीरीज (Pic Credit- ANI)

OTT Releases This Week: अगर आप भी घर रहकर ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इन नई फिल्मों-सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस लिस्ट में यश की 'टॉक्सिक' से लेकर 'शक' तक शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

शक: ट्रस्ट नो वन

शक: ट्रस्ट नो वन2 / 8

परिणीति चोपड़ा स्टारर ये थ्रिलर सीरीज भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भासिन, सोनी राजदान, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अनूप सोनी लीड रोल में हैं. इन सितारों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

हुंकार

हुंकार3 / 8

'हुंकार: द रोर' भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज को आप 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस सीरीज में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनीत पड्डा के साथ-साथ फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

टॉक्सिक

टॉक्सिक4 / 8

यश की 'टॉक्सिक' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश और कियारा के साथ-साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

माई सैड डेड

माई सैड डेड5 / 8

'माई सैड डेड' भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको हॉरर सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इसकी कहानी रिटायर्ड डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर से देख सकते हो. इस सीरीज में मर्सिडीज मोरन और डोलोरेस फोन्जी लीड रोल में हैं.

डोन्ट बी शाई

डोन्ट बी शाई6 / 8

रोमांटिक और कॉमेडी से भरी ये फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. 25 सितंबर से आप इसे प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. वहीं इस फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, अंश दुग्गल और बियांका अरोड़ा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

अनबॉम्बर

अनबॉम्बर7 / 8

ये क्राइम ड्रामा सीरीज 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको क्राइम और ड्रामा के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में जैकब ट्रेम्बले, रसेल क्रो, शैलेन वुडली और एनाबेल वालिस भी लीड रोल में हैं.

द फाइनल प्रॉब्लम

द फाइनल प्रॉब्लम8 / 8

ये मिस्ट्री मिनी सीरीज भी 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में मिस्ट्री के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने जब से इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली ये इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. इस फिल्म में जैकब ट्रेम्बले लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन