1 से 3 अप्रैल के बीच OTT पर हुआ एंटरटेनमेंट धमाका, कोर्टरूम कॉमेडी से क्राइम थ्रिलर तक ये फिल्में-सीरीज मचा रही कोहराम

आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी या क्राइम थ्रिलर फिल्म-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 1 अप्रैल से लेकर 3 अप्रैल की बीच रिलीज हो चुकी हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

maamla legal hai 2
1 / 6

आज के दौर हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करता है. दरअसल ओटीटी प्लेटफार्म पर एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा, थ्रिलर सभी प्रकार की फिल्में और सीरीज देखने को मिल जाती है. आज हम आपको 5 फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के बीच ओटीटी पर गदर मचा रही हैं.

विज्ञापन

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस2 / 6

लिस्ट में पहला नाम वीर दास और कवी शास्त्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैप्पी पटेल' का नाम आता है. यह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे 16 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया था. हालांकि अब यह फिल्म 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है.

विज्ञापन

XO किट्टी सीजन 3

XO किट्टी सीजन 33 / 6

दूसरे नंबर पर 'XO किट्टी सीजन 3' का नाम आता है. इस सीरीज के पिछले दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 अप्रैल को रिलीज की गई है. इस सीरीज में आपको प्यार, दोस्ती और जीवन बदलने वाले फैसले देखने को मिलने वाले हैं

सीरीज मामला लीगल है 2 कब हुई रिलीज

सीरीज मामला लीगल है 2 कब हुई रिलीज4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम रवि किशन स्टारर 'सीरीज मामला लीगल है 2' का आता है. यह सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह सीरीज रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

मां का सम

मां का सम5 / 6

चौथे नंबर पर 'मां का सम' सीरीज का नाम  काबिज है. यह एक ड्रामा कॉमेडी सीरीज हैं, जिसमें एक किशोर गणितज्ञ की कहानी दिखाई गई है जो अपनी मां के प्रेम जीवन को "सुलझाने" के लिए निकल पड़ता है.यह सीरीज 3 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है.

मृत्युंजय कब हुई रिलीज

मृत्युंजय कब हुई रिलीज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'मृत्युंजय' फिल्म का आता है. यह एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस मूवी को 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. हालांकि, अब यह फिल्म 3 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन