OTT New Releases: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, OTT पर तहलका मचा रहीं ये 5 नई फिल्में-सीरीज

OTT New Releases: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं कि आखिर हम किन फिल्मों और सीरीज की बात कर रहे हैं.

OTT New Releases
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

OTT New Releases: अगर आप भी वीकेंड को घर में रहकर एन्जॉय करना चाहते हैं तो अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ओटीटी पर रिलीज हुई नई फिल्मों और सीरीज को ऐड कर सकते हैं. इनमें इमोशन्स के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज के सीन्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

बबीता सिंह रिर्पोटिंग

बबीता सिंह रिर्पोटिंग2 / 6

निमिषा सजययन स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. क्राइम-ड्रामा से भरी इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया गया और ये प्राइम वीडियो पर तहलका मचा रही है. फिल्म में निमिषा सजययन ने ASI बबीता सिंह का किरदार निभाया है. वहीं निमिषा के साथ-साथ फिल्म में राजेश कुमार, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

गांधारी

गांधारी3 / 6

तापसी पन्नू स्टारर 'गांधारी' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू के साथ-साथ इश्वाक सिंह, मीता वशिष्ठ, छाया कदम और स्वास्तिका मुखर्जी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायेरक्ट किया है.

माइकल

माइकल4 / 6

पॉप किंग माइकल जैक्सन की लाइफ पर बनी 'माइकल' फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. वहीं फिल्म में जाफर जैक्सन के साथ-साथ कोलमैन डोमिंगो और मिया लॉन्ग जैसे सितारे भी शामिल हैं. बता दें ओटीटी पर दस्तक देने से पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और थिएटर्स में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा5 / 6

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को वीकेंड पर आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक्शन सीन्स करते नजर आ रही हैं. फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं.

द ट्रेटर्स 2

द ट्रेटर्स 26 / 6

करण जौहर का ये शो भी इस लिस्ट में शामिल है. ये शो प्राइम वीडियो पर तहलका मचा रहा है. इस शो के 10 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं. वहीं शो में टीवी सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक शामिल हैं. बीते दिन शो का फाइनल एपिसोड रिलीज किया जिसमें क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थारना ने शो जीत लिया. सोशल मीडिया पर इन दोनों विनर्स के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन