इस वीकेंड नहीं होगी बोरियत! Netflix से Prime Video तक, OTT पर देखें ये 7 लेटेस्ट सीरीज

OTT Latest Releases: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन सीरीज को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं इनमें आपको एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का भरपूर डोज मिलेगा. साथ ही आपको वीकेंड पर बोरियत भी नहीं होगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है?

ott latest series
1 / 8

विज्ञापन

राख

राख2 / 8

अली फजल की लेटेस्ट सीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो आज ही इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इसमें अली फजल के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

वायरल हिट

वायरल हिट3 / 8

नेटफ्लिक्स की ये हाई स्कूल एक्शन-ड्रामा सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. ये कोरियन सीरीज नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है और आते ही इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

फ्रॉम

फ्रॉम4 / 8

'फ्रॉम' का लेटेस्ट सीजन 4 काफी चर्चाओं में बना हुआ है. वहीं ये सीरीज प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन का फुल डोज मिलेगा. इसे भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

द पिरामिड स्कीम

द पिरामिड स्कीम5 / 8

परमवीर चीमा और रणवीर शौरी स्टारर ये सीरीज भी हाल ही में रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. इस सीरीज को सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ठुकरा के मेरा प्यार 26 / 8

'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन आज यानी 19 जून को ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है. इस सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं रिलीज होते ही ये भी जियोहॉटस्टार पर छा गया है. इस सीरीज में संचिता बसु और धवल ठाकुर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

गुल्लक

गुल्लक7 / 8

सोनी लिव की फेमस सीरीज 'गुल्लक' का 5वां सीजन भी चर्चाओं में बना हुआ है. इस सीजन में इस बार अनंत वी जोशी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं सीरीज का 5वां सीजन रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया है.

आई विल फाइन्ड यू

आई विल फाइन्ड यू8 / 8

ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है. वहीं इस सीरीज को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज को पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन