OTT की 5 सबसे धाकड़ वेब सीरीज, हर एक की कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज के दौर में सभी तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे आप घर बैठे कभी भी देख सकते हैं. ओटीटी की इन 5 सीरीज में आपको दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Ott 5 best series
1 / 6

अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज में आपको एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन वेब सीरीज को आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं, आईएमडीबी पर भी इन्हें शानदार रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

इंडियन पुलिस फोर्स

इंडियन पुलिस फोर्स2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' का आता है, जो एक इन्वेस्टीगेशन और एक्शन से भरी हुई सीरीज है. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी के साथ विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आए हैं. यह सीरीज इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

आर्या सीरीज

आर्या सीरीज3 / 6

दूसरे नंबर पर सुष्मिता सेन की सीरीज में 'आर्या' का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको ड्रग्स का ऐसा खेल देखने को मिलता है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज होने वाले हैं, जो आपको काफी पसंद आने वाले हैं. यह सीरीज इन दिनों जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.

द नाइट मैनेजर

द नाइट मैनेजर4 / 6

तीसरे नंबर पर अनिल कपूर और आदित्य रॉय की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का नाम काबिज है. इस सीरीज में आपको शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार वॉच कर सकते हैं. इसे आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

तनाव सीरीज

तनाव सीरीज5 / 6

चौथे नंबर पर 'तनाव' सीरीज का आता है. इस सीरीज में अरबाज खान, एकता कौल, मानव विज, सुमित कौल और रजत कपूर ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है. यह सीरीज सोनी लिव अवेलेबल है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग दी गई है.

स्पेशल ऑप्स

स्पेशल ऑप्स6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम के के मेनन स्टारर सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का आता है. यह एक भारतीय स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें आपको हिम्मत सिंह (के के मेनन) और उनके टीम का खुफिया मिशन देखने को मिलता है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 मिली है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन