जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी ये हॉलीवुड फिल्म, 1 घंटे 49 मिनट में झकझोर डाली लोगों की आत्मा, मिली 8.1 IMDb रेटिंग

Obsession Movie Box Office Collection: अगर आप हॉलीवुड के सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 1 घंटे 49 मिनट वाली इस फिल्म को आप थिएटर्स में जरूर जाकर देखें. इसने भारत में खूब नाम कमाया. जल्द ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

obsession movie box office collection
1 / 7
obsession movie box office collection

भारतीय ऑडियंस को यह सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म बहुत पसंद आई. इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को धूल चटा दी. हर कोई थिएटर जाकर इस फिल्म को देखना चाह रहा है. खतरनाक दृश्य आपकी रूह कंपा देंगे.  

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म2 / 7

हॉलीवुड की नई फिल्म Obsession ने लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला है. यह फिल्म सिर्फ 1 घंटे 49 मिनट में दर्शकों की आत्मा को झकझोर कर रख देती है. IMDb पर इसे 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है. कम बजट में बनी यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म अब भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है.

विज्ञापन

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)3 / 7

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म Obsession ने अपने चौथे हफ्ते में 91 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं 75.30 का नेट कलेक्शन कर रिकॉर्ड कायम किया है. ट्रेंड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अपनी मजबूत पकड़ के बदौलत ये फिल्म अपने 5वें हफ्ते में जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

obsession ने तोड़े रिकॉर्ड्स

obsession ने तोड़े रिकॉर्ड्स4 / 7

यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) द्वारा निर्देशित हॉलीवुड की सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) भारत में 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (Project Hail Mary) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर नंबर 1 का पायदान हासिल किया है. यह जल्द ही 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' को पीछे छोड़कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड हॉरर फिल्म बन जाएगी.

विज्ञापन

खतरनाक फिल्म का प्लॉट

खतरनाक फिल्म का प्लॉट5 / 7

फिल्म की कहानी 'बियर' (माइकल जॉनस्टन) नाम के एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके हाथ एक रहस्यमयी अलौकिक पेड़ की लकड़ी (One Wish Willow) लगती है, जो इच्छाएं पूरी कर सकती है. वह अपनी बचपन की क्रश निक्की को अपने प्यार में पागल करने के लिए एक विश मांगता है. लेकिन उसकी यह इच्छा एक भयावह स्थिति में बदल जाती है, जहां प्यार और जुनून के बीच की रेखा मिट जाती है.

बिना किसी VFX के किया कमाल

बिना किसी VFX के किया कमाल6 / 7

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टोरी लाइन है. भारी-भरकम जम्प स्केयर्स या वीएफएक्स (VFX) के बजाय अपने साइकोलॉजिकल थ्रिल, बैकग्राउंड स्कोर और डरावने माहौल बखूबी इस्तेमाल किया है, जिससे अच्छे अच्छे लोग डर जाएंगे.

विज्ञापन

फिल्म का बजट और कमाई

 फिल्म का बजट और कमाई7 / 7

साधारण यूट्यूबर द्वारा बनाई गई ये फिल्म मास्टरपीस है. निर्देशक करी बार्कर ने इस फिल्म को महज $750,000 (करीब ₹7.14 से ₹7.5 करोड़) के बेहद मामूली बजट में बनाया है. लेकिन फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. हर कोई इस फिल्म को खूब पसंद कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन