O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की O Romeo ओटीटी पर कब देगी दस्तक? रिलीज डेट से उठ गया पर्दा

O Romeo OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से था. अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. अगले हफ्ते आप इस फिल्म को ओटीटी पर अपनी फैमिली के साथ घर बैठकर देख सकते हैं.

o romeo OTT release (7)
1 / 8

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

कब रिलीज हुई थी फिल्म?2 / 8

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. साथ ही शाहिद कपूर ने अपने डांस से भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

किस ओटीटी पर होगी रिलीज?3 / 8

वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 27 मार्च को प्राइम वीडियो पर घर बैठे हुए ही देख सकते हैं. इस खबर से शाहिद कपूर के फैंस भी काफी खुश हैं.

'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?4 / 8

'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 123.1 करोड़ की कमाई की. भले ही फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी को पसंद किया गया.

विज्ञापन

'ओ रोमियो' के गाने

'ओ रोमियो' के गाने5 / 8

शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाने ट्रेंड कर रहे हैं. 'पान की दुकान' गाने में शाहिद कपूर और दिशा पाटनी का डांस ऑडियंस के दिलों पर छा गया था.

'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग

'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग6 / 8

वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म धूम मचाती नजर आने वाली है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 5.8 रेटिंग मिली हुई है. हालांकि ये रेटिंग कुछ खास नहीं है लेकिन फिल्म में गैंगस्टर बने शाहिद कपूर को ऑडियंस ने काफी पसंद किया.

विज्ञापन

'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट

'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग की है.

'ओ रोमियो' किसने की डायरेक्ट?

'ओ रोमियो' किसने की डायरेक्ट?8 / 8

वहीं फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. विशाल भारद्वाज इससे पहले भी कई फिल्म शाहिद कपूर के साथ बना चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की कहानी के लिए विशाल भारद्वाज की काफी तारीफ की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन