Numerology: करोड़ों नहीं...अरबों में खेलते हैं इस मूलांक के जातक, छोटी उम्र में मिलती है बड़ी कामयाबी

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का जन्म इस खास मूलांक के अंदर होता है, उनके जीवन में सफलता तेजी से आती है. बॉलीवुड में भी एक ऐसी अदाकारा है, जिसने कम उम्र में ही बड़ी सफलता पा ली है.

numerology sara arjun
1 / 8
numerology sara arjun

यह मूलाकं जोश से भरा होता है और अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी होता है. इन्हें बाकियों मुकाबले जल्दी सफलता मिलती है. यह लोग जीवन में लाखों-करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में कमाते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष ज्ञान का महत्व

अंक ज्योतिष ज्ञान का महत्व2 / 8

अंक ज्योतिष ज्ञान जीवन में आने वाले प्रत्येक नंबर के प्रभाव को बताते हैं. यह आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में पहले से ही जानते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक से जुड़े जातक बचपन में ही सफलता प्राप्त करने के लिए बने होते हैं. इसके लिए उनका मूलांक और उस पर राज करने वाला ग्रह जिम्मेदार होता है.

विज्ञापन

किस मूलांक को मिलती है सफलता?

किस मूलांक को मिलती है सफलता?3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, ऐसे जातकों का मूलांक 9 कहलाता है. इन लोगों को बड़ी से बड़ी उपलब्धियां छोटी उम्र में ही मिल जाती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस है, जिन्होंने बचपन से ही अपने नाम को इतना ऊंचा रखा. इसके पीछे उनकी कला और नाम का बड़ा रोल है.

सारा अर्जुन का मूलांक

सारा अर्जुन का मूलांक4 / 8

दरअसल, सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को हुआ. आज वे 20 साल की उम्र में ही पूरे देश में सबसे चर्चित नाम हैं. इसके पीछे उनके मूलांक और क्रिएटिविटी का हाथ है. उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. आज वे धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने आदित्य धर की इस फिल्म से पहले भी कई बड़ी फिल्में की हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 की खासियत

 मूलांक 9 की खासियत5 / 8

मूलांक 9 पर मंगल की विशेष कृपा होती है. इन लोगों में अदम्य साहस, ऊर्जा और कभी ना हार मानने वाला जज्बा होता है. यह लोग अगर किसी काम करने की ठान लेते हैं, तो फिर किसी भी हाल में उसे पूरा करके दिखाते हैं. यह जातक बचपन से ही सक्रीय हो जाते हैं. जैसे कि सारा ने महज 18 महीने की उम्र में 100 से अधिक विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था.

6 साल की उम्र में बनाई पहचान

6 साल की उम्र में बनाई पहचान6 / 8

सारा जब मात्र 6 साल की थी, तब 2011 में तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल में उन्होंने बेबी सारा का किरदार निभाया. उनकी एक्टिंग ने पूरे देश का दिल जीत लिया. इसके बाद उन्होंने एश्वर्या राय जैसी महान कलाकार की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में भी काम किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

रिस्क लेने की क्षमता

रिस्क लेने की क्षमता7 / 8

इस खास मूलांक के अंदर रिस्क लेने की विशेष क्षमता होती है. हर काम में बेहतरीन संतुलन बनाना इन्हें बड़े अच्छे से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटी की उम्र में सारा ने खुद को एक्टिंग और कला की तरफ पूरी तहर समर्पित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें लगातार सफलता मिलती जा रही है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन